{"_id":"5f0f5cca8ebc3e63c76c6462","slug":"150-colonyserve-panipat-news-knl37482634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वें में 150 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं कर पाया निगम, तो निकाय अधिकारियों ने लिया कड़ा संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वें में 150 से ज्यादा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं कर पाया निगम, तो निकाय अधिकारियों ने लिया कड़ा संज्ञान
विज्ञापन
पानीपत। अवैध निर्माणों पर अब जल्द ही निगम का पीला पंजा चलने वाला है। निगम अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के बाद इनके खिलाफ अब शहरी स्थानीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। निकाय ने निगम अधिकारियों को सर्वे में मिली 150 से ज्यादा इमारतों पर बिना देरी व लापरवाही किए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, निगम अधिकारी इन इमारत मालिकों को नोटिस देने व इमारतों पर नोटिस चस्पाने की पूरी तैयारी तक कर चुके हैं। निगम अधिकारियों के मुुताबिक आगामी सोमवार से इन पर कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इन पर अब कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि पिछले दो दिन निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी चलाया, लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो पाए।
अमर उजाला ने अवैध निर्माण के मामले को उठाया था
शहर में चल अवैध निर्माणों, उनके सर्वें और कार्रवाई की खबरों को अमर उजाला ने अपने कई अंकों में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। वहीं 29 मई के अंक में निगम द्वारा जारी की गई 150 अवैध निर्माणों की बात को भी प्रमुखता से छापा था। जिस पर शहरी स्थानीय निकाय के असिस्टेंट टाउन प्लानर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन व निगम अधिकारियों को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
डेढ़ माह तक धूल फांकती रहीं फाइलें, अब जागे अफसर
शहर के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे निगम अफसरों ने निकाय आदेशों को भी दरकिनार किया और डेढ़ माह से ये आदेेश कार्यालय के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। पहले भवन निरीक्षक छुट्टी पर चले गए, इसके बाद पूर्व मेयर ने धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसी बीच निगम आयुक्त को रिलीव कर दिया गया, लेकिन इन निर्माणों पर कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
इस बारे में भवन निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर में अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एक्सईएन जीपी वधवा ने भी भवन निरीक्षक, निगम के एमई अजीत गर्ग व जेई को इन पर बिना देरी व लापरवाही के जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।