फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 property tax complaints received, sent for solution

Panipat News: संपत्ति कर की मिलीं 15 शिकायतें, समाधान के लिए भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
15 property tax complaints received, sent for solution
पानीपत। नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लगाए समाधान शिविर में कुल 15 शिकायतें पहुंची। खास बात ये रही कि सभी शिकायतें केवल संपत्तिकर शाखा से संबंधित रही। मंगलवार को किसी भी दूसरी शाखा की कोई शिकायत नहीं आई। इनमें से 14 शिकायताें को संपत्तिकर शाखा के अधिकारियों के पास समाधान के लिए भेज दिया गया। जबकि एक शिकायत को पूरे दस्तावेज न होने की वजह से शिकायतकर्ता को वापस देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता से कहा गया कि शिकायत के लिए संपत्ति के सभी मूल दस्तावेज चाहिए होंगे। इसके बाद शिकायत का समाधान किया जाएगा। इन शिकायतों में संपत्ति के कर को कम करवाने के मामले ज्यादा रहे।निगम कार्यालय में पहुंची अनीता, राजेंद्र, बलराम सिंह, शशि भूषण, सुमन, संजय, अनिल कुमार, रामकुमार, पुष्पा देवी, शिवराज, नितिन और चंद्रप्रकाश की शिकायतें दर्ज की गई। इनमें एरिया ठीक करवाने के लिए आई रामकुमार की शिकायत को वापस लौटा दिया गया। बाकी शिकायकर्ताओं ने प्रॉपर्टी आईडी गलत लिंक करने, संपत्तिकर सही करने, एरिया, नाम और मोबाइल नंबर ठीक करवाने की शिकायत दी। जिनको एक सप्ताह का आश्वासन देकर भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब तक निगम के पास कुल 132 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से अधिकारी अब तक केवल 17 का ही समाधान कर पाए हैं। अब दीवाली के बाद निगम आयुक्त इन शिकायतों के समााधान का फीडबैक लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शहर से ज्यादातर शिकायतें संपत्तिकर से जुड़ी मिल रही हैं। इनमें ज्यादातर लोगों के पास संपत्ति के पूरे कागजात नहीं होते। पंजीकरण की जगह लोग अपनी संपत्ति का फुल एंड फाइनल का पेमेंट एग्रीमेंट लेकर आते हैं और अपने नाम संपत्तिकर आईडी कराने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हर शिकायत को मॉनिटर किया जा रहा है। कोशिश रहेगी कि सभी शिकायतों का निपटान जल्द से जल्द हो। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed