{"_id":"62c7451c77fcfe1364730496","slug":"15-km-by-taking-the-transporter-hostage-thrown-away-in-the-field-looted-the-canter-panipat-news-knl1139342124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर 15 किलोमीटर दूर खेतों में फेंका, कैंटर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर 15 किलोमीटर दूर खेतों में फेंका, कैंटर लूटा
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला से रोहतक जा रहे ट्रांसपोर्टर को बुधवार की रात दो बजे पांच बदमाशों ने बंधक बनाकर माल से भरा कैंटर लूट लिया। हाथ-पैर बंधी हालत में ट्रांसपोर्टर को 15 किलोमीटर दूर छाजपुर के पास खेत में फेंक कर बदमाश फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर किसी तरह एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और अपने हाथ खुलवाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
रोहतक के गांव रिठाल निवासी ट्रांसपोर्टर चांदराम अपना ट्रक खुद चलाते हैं। वह कैंटर में अंबाला से फेवीकोल और करनाल से लोहे की कढ़ाई एवं कपड़ा लोड कर रोहतक जा रहे थे। पानीपत पहुंचकर उन्हें नींद आने लगी तो अनाज मंडी में रुक गए और कैंटर में ही सो गए। रात करीब दो बजे कार में सवार पांच बदमाश आए, जिनमें से दो ने उसके हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर पीटा और कहा कि चुपचाप लेटे रहो नहीं तो जान से मार देंगे। दोनों बदमाश कैंटर में बैठ गए और सनौली रोड से हरिद्वार की तरफ लेकर गए। रास्ते में गांव छाजपुर के पास ड्रेन के नजदीक एक खेत में फेंक कर कैंटर समेत फरार हो गए।
चांदराम ने बताया कि उसने किसी तरह गमछे से बंधे अपने पैर खोले और पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जहां पेट्रोल पंप कर्मी से अपने हाथ खुलवाए। पेट्रोप पंप कर्मी के फोन से डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब पांच किलोमीटर तक क्षेत्र को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कैंटर में उनका मोबाइल और पर्स भी था। पर्स में चार हजार रुपये थे। नकदी पानीपत में अपने ड्राइवर को देनी थी। इसके अलावा डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। माल और गाड़ी की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
चांद राम ने बताया कि आरोपी जैसे ही कैंटर लेकर फरार हुए एक सिल्वर कार आकर रुकी। वह करीब पांच मिनट तक खड़ी रही। ट्रांसपोर्टर ने आशंका जताई है कि यह वही कार हो सकती है, जिसमें अनाजमंडी के पास पांच बदमाश आए थे।
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ में टीमें जुट गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, सेक्टर-29 थाना प्रभारी