{"_id":"5c1a9561bdec2256ad22c928","slug":"141545246049-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कहते हैं मंत्री व विधायक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या कहते हैं मंत्री व विधायक?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहते हैं मंत्री व विधायक?
भाजपा की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास : पंवार
पानीपत में नगर निगम चुनावों में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अवनीत कौर की भारी बहुमत से हुई जीत भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास को गति दी है और भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास किया है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास कर प्रदेश के पांचों नगर निगम चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई है।
कृष्ण लाल पंवार, परिवहन व आवास मंत्री।
भाजपा के विकास कार्यों से मिली बड़ी जीत : ढांडा
नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का परिणाम है। पांच साल पहले तक शहर की गलियों, कालोनियों के जो हालात थे, जनता उनको भूली नहीं है। वहीं पिछले चार साल के दौरान भाजपा ने विकास की गंगा बहाई है। जहां शहर की अवैध कालोनियों को वैध करने का काम किया, वहीं शहर की कच्ची व टूटी गलियों को पक्की कर व निकासी व्यवस्था व्यवस्थित कर शहर की जनता को राहत दी है। भाजपा सरकार के दौरान शहर में हुए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि जनता जनार्दन ने भाजपा में विश्वास दिखाकर प्रचंड जीत दिलाई है।
महिपाल ढांडा, विधायक, पानीपत ग्रामीण।
भाजपा की विकास की नीति पर जनता ने किया विश्वास : रेवड़ी
भाजपा ने विकास कार्यों को तवज्जो दी है। वहीं शहर से भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास किया है। भाजपा की नीतियां स्पष्ट, साफ व जनहित की रही हैं। भाजपा ने पिछले चार सालों के दौरान बिना किसी भेदभाव के समानता के साथ विकास जनहित के कार्य किए हैं। भाजपा विकास में ही विश्वास करती है। इसी का परिणाम है कि शहर की जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाकर नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दिलाई है। इस जीत का पूरा श्रेय शहर की जनता को जाता है।
विज्ञापन
रोहिता रेवड़ी, विधायक, पानीपत शहरी।