फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टोकन होगा तो वाहनों की स्टेशन परिसर में होगी एंट्री

टोकन होगा तो वाहनों की स्टेशन परिसर में होगी एंट्री

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
टोकन होगा तो वाहनों की स्टेशन परिसर में होगी एंट्री
टोकन होगा तो वाहनों की स्टेशन परिसर में होगी एंट्री
विज्ञापन

- सुरक्षा के मद्देनजर उठाया जाएगा कदम, शीघ्र शुरू होगी कवायद
- पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की होगी फुल वेरीफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रेलवे स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की एंट्री के लिए टोकन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे ने आवश्यक तैयारी की है। इसके लिए शीघ्र ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की भी फुल वेरीफिकेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों की एंट्री अब टोकन सिस्टम से होगी। योजना के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर पर केवल वहीं वाहन प्रवेश कर पाएंगे जिसके पास टोकन होगा। पानीपत रेलवे स्टेशन पर टोकन सिस्टम रेलवे रोड से सटे रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर शुरू किया जा सकता है। स्टेशन पर एक इन गेट तो दूसरा आउट गेट होगा। रेलवे की योजना है कि भविष्य में कोई भी वाहन चालक स्टेशन परिसर में दाखिल होता है तो उसे टोकन दिया जाए।
विज्ञापन


टोकन पर अंकित होगी समय अवधि
सूत्रों की मानें तो इस टोकन पर ही समय अवधि अंकित होगी और जितने समय वाहन स्टेशन परिसर पर रहेगा, उसी के अनुसार वाहन चालक से चार्ज वसूला जाएगा। ऐसे वाहन चालक जो अपने किसी परिचित को छोड़ने अथवा लेने के लिए स्टेशन पर आता है तो उसके लिए एक निश्चित समय अवधि तय की जाएगी और इस दौरान उसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके विपरीत यदि वाहन ज्यादा समय तक स्टेशन परिसर में रुकता है तो उसकेे चालक से चार्ज वसूल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुरुआती 10 या 15 मिनट के लिए वाहनों के प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे ज्यादा समय तक रुकने पर वाहन चालक से रेलवे द्वारा चार्ज वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र शुरू हो सकता है टोकन सिस्टम
रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के प्रवेश पर टोकन सिस्टम लागू करने की योजना है लेकिन अभी लिखित में आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके अलावा पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की भी फुल वेरीफिकेशन की जाएगी। रेलवे द्वारा यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया जाएगा। योजना के अनुसार स्टेशन परिसर में आने वाले वाहनों के लिए समय के अनुसार अलग-अलग दरें निर्धारित की जा सकती हैं। शुरुआती कुछ समय के लिए वाहन की एंट्री निशुल्क होगी। इसके बाद तय किया गया चार्ज लिया जाएगा।
- धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed