{"_id":"5a395e0e4f1c1b87698c29e0","slug":"141513709070-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को गैस न मिलने से खाना पकाने में आ रही है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को गैस न मिलने से खाना पकाने में आ रही है दिक्कत
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोदापुर के गैस एजेंसी में गैस की किल्लत, ग्रामीण परेशान
थर्मल। गांव सौदापुर व आस-पास के गांवों के ग्रामीण घरेलू गैस की किल्लत के कारण परेशान हैं। कई घरों में तो खाना पकाने की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुनील कुमार, प्रदीप, बलवान, अमित, कर्मबीर, सलीम, सुल्तान व जिले सिंह ने बताया कि दो दिनों से गैस एजेंसी के सब कार्यालय पर खाली सिलेंडर लेकर जाते हैं, लेकिन लोगों को घंटों बाद भी सिलेंडर न मिलने के कारण खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। उन्हें गैस एजेंसी के सब कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा आज या कल कहकर टरका दिया जाता है। कई किराएदारों का कहना है कि कई दिनों से गैस खत्म है। मकान मालिक अपने घर में लकड़ी नहीं जलाने देता है। जिस कारण खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में गैस एजेंसी संचालक अमित तंवर ने कहना है कि पीछे से गैस की सप्लाई किन्ही कारणों से काफी दिनों से बंद पड़ी है। जिस कारण से कई दिनों से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।