{"_id":"5a1723644f1c1b8e698bd757","slug":"141511465828-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-डीआरएम के रेलवे कर्मचारियों ने पैर पकडकां रखी अपनी समस्याएं, डीआरएम बोले जल्द कराएंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-डीआरएम के रेलवे कर्मचारियों ने पैर पकडकां रखी अपनी समस्याएं, डीआरएम बोले जल्द कराएंगे समाधान
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर उतरते ही पत्थर के बारे में पूछा, एसएस बोले सर ये कोटा स्टोन है, रगड़ाई होते ही चमकेगा
उत्तर रेलवे दिल्ली डिविजन के डीआरएम आरएन सिंह पानीपत समेत सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण
- पिछली बार डीआरएम ने पानीपत रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
- अब फिर डीआरएम के आने से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर चलाया जा चुका है सफाई अभियान
फोटो-3 से 7
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह ने वीरवार को रेलवे स्टेशन पानीपत का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। डीआरएम करीब 30 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर रुके। डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने व स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने स्थानीय रेलवे अधिकारियों को हिदायत दी कि खाने पीने की चीजों की सफाई पर ध्यान रखें। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मात्र रुटीन निरीक्षण था।
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह अपने दल के साथ वीरवार दोपहर को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम आने की सूचना 11:25 पर थी। लेकिन दिल्ली से लेट चलने के कारण वे पानीपत स्टेशन पर दोपहर 12:45 पर ट्रेन से पानीपत पहुंचे। डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरते ही स्टेशन पर लगे पत्थर के बारे पूछा तो रेलवे अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह कोटा स्टोन का पत्थर लगाया है। इससे मॉडर्न रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ेगी। अभी इसका घिसाई का कार्य चल रहा है। जब इसकी घिसाई और फिनिशिंग कर दी जाएगी, तब यह पत्थर चमकेगा। वहीं डिप्टी सिक्योरिटी ऑफिसर संतोष चंद्रन ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए।
रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की ली रिपोर्ट
पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्टेशन की तरफ से कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मिल रहे पेयजल के बारे में पूछा। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर हाल में लगी वाटर वेंडिंग मशीन के बारे में बताया कि अगले सप्ताह से मशीन कार्य करने लग जाएगी। जिसमें कम से कम एक रुपये में मिनरल वाटर यात्रियों को मिल सकेगा। स्टेशन परिसर साफ रखने के लिए डीआरएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जब कोई अधिकारी आता है सिर्फ तभी रेलवे स्टेशन को साफ नहीं करना है, बल्कि प्रतिदिन ऐसी ही सफाई रखनी चाहिए। जिससे यात्री आराम से रेलवे स्टेशन परिसर में बैठ सके।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने पैर पकड़कर रखी अपनी समस्याएं, डीआरएम बोले जल्द कराएंगे समाधान
डीआरएम आरएन सिंह के कर्मचारियों ने पैर पकड़कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। समस्याओं में एक कर्मचारी ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन से करीब दो साल पहले वह रिटायर्ड हुआ था। उसके बाद न तो उसकी पेंशन अभी तक बन पाई है। वहीं रेलवे की तरफ से रिटायरमेंट के नाम से मिलने वाली राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। उसके बाद कुछ कर्मचारियों ने कहा कि साहब यह एक नहीं बल्कि ऐसे 50 कर्मचारी रेलवे के अलग-अलग विभाग से रिटायर्ड हुए है। जिनके पैसे अभी तक खातों में नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं जब अधिकारियों के पास जाते है तो वे धक्का मारकर उन्हें बाहर निकाल देते हैं। इस पर डीआरएम ने उन्हें जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
ओल्ड शेड को साउथ साइड जैसे बनाने के दिए निर्देश
रेलवे स्टेशन पर बने ओल्ड शेड को डीआरएम आरएन सिंह नया और साउथ इंडिया में बने रेलवे के शेडों जैसा बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर उनके पास दिल्ली भेजने की बात कही। जिसे सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जल्द ही इसका खाका तैयार करने के बाद रिपोर्ट दिल्ली भेजने की बात कही।
टिकट वेंडिंग मशीन के बारे में पूछा
डीआरएम आरएन सिंह ने सीएमआई से एटीवीएम की बारे में पूछताछ कि मशीन के कार्ड बन रहे है या नहीं। जिसके बाद सीएमआई ने बताया कि टिकट कम ही बन रहे है। जिसके बाद एक रिटायर्ड कर्मचारी का कार्ड बना दिया है। जो एटीवीएम से टिकट निकाल देता है। वहीं इसी दौरान जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा के लोगों ने एक पत्र डीआरएम को सौंपा, जिसमें बताया कि गया कि प्रत्येक टिकट पर उन्हें एक रुपये का कमीशन मिलता है। करीब 2006 से लगा हुआ है। कमीशन रेट बढ़ाने के लिए डीआरएम से कहा गया है।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पानीपत का निरीक्षण किया गया। जिसमें रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। वहीं रेलवे स्टेशन बने शेड को नया रूप देने के लिए कहा गया है।
आरएन सिंह, डीआरएम, दिल्ली डिवीजन।