फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14-year-old Ishant from Israna is bringing glory to the district in karate.

Panipat News: इसराना के 14 वर्षीय इशांत कराटे में बढ़ा रहे जिले का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
14-year-old Ishant from Israna is bringing glory to the district in karate.
इशांत। स्वयं
पानीपत। जिले के इसराना क्षेत्र के 14 वर्षीय इशांत कम उम्र में ही कराटे के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। लगातार मेहनत और लगन के दम पर इशांत ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भी इशांत ने रजत पदक जीतकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इशांत के पिता राजेश और माता सीमा दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता-पिता बेटे के खेल और पढ़ाई दोनों पर पूरा ध्यान देते हैं और उसे आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते हैं। खासकर उनकी मां सीमा का सहयोग इशांत के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। वे नियमित रूप से इशांत की अभ्यास दिनचर्या का ध्यान रखती हैं और प्रतियोगिताओं के दौरान भी उसका हौसला बढ़ाती हैं। इशांत फिलहाल दसवीं कक्षा के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ कराटे का अभ्यास भी नियमित रूप से कर रहे हैं। इशांत इसराना स्थित यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में कोच अंकित जागलान के मार्गदर्शन में कराटे के गुर सीख रहे हैं। एकेडमी में वे प्रतिदिन अभ्यास करते हैं और अपनी तकनीक तथा फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। कोच अंकित जागलान ने बताया कि इशांत नियमित अभ्यास करते हैं और नई तकनीकों को सीखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। यदि इशांत इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य में वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी इशांत ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों में रुचि रही है, उनका लक्ष्य आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है। इशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देते हुए बताया कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed