फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14-year-old girl missing for a month, family members filed a report of kidnapping

एक माह से 14 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने अपहरण होने की कराई रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
14-year-old girl missing for a month, family members filed a report of kidnapping
एक माह पहले 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां का आरोप है कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है। अपहरणकर्ता ने खुद किशोरी की मां को फोन कर कहा कि उसकी बेटी उसके पास थी। अब नहीं है आरोपी ने युवक की मां को कहा कि 50 हजार रुपये ले लो और उसे किशोरी को वापस उन्हें दे दो। मामला अब चांदनी बाग थाना पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा गार्डन निवासी बीबी कारी खातुन पत्नी मोहम्मद तबरेज आलम ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नाजिया एक माह से लापता है। वह धागा फैक्टरी में जाकर काम सीखने की बात कहकर गई थी। बेटी उनसे 10 रुपये लेकर गई थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। वह नाजिया के साथ फैक्टरी में काम करने वाले अरविंद के पास गई तो उसने बताया कि नाजिया उनके साथ काम करने के लिए नहीं गई। इसके बाद उन्होंने नाजिया की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पहले ही शब्द में बेटी की आवाज को पहचान लिया...
नाजिया की मां ने बताया कि बेटी के लापता होने के 15 दिन बाद एक नंबर से कॉल आया। बेटी ने हेलो, कहा तो उसने पहचान लिया और बेटी से पूछा कि वह कहां है, लेकिन इसी बीच उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। शाम सात बजे उसी नंबर से वापस कॉल आई और सामने वाले ने बताया कि वह ऑटो ड्राइवर है। एक युवती ने जाटल रोड पर उसका फोन लेकर कॉल किया था। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता, लेकिन उन्हें शक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी जी.. थारी छोरी म्हारे पास थी... उसी नंबर से दोबारा आया कॉल बैक
किशोरी की मां बीबी ने बताया कि जिस नंबर से पहले कॉल आई थी और युवक ने खुद को ऑटो ड्राइवर बताया था, उसी नंबर से पिछले रविवार को सुबह 9.10 मिनट पर कॉल आई। युवक ने कहा कि पहचाना मौसी जी, महिला ने कहा कि मैं तुम्हारी आंटी हूं, लेकिन युवक उसे बार बार मौसी कहता रहा। युवक ने कहा कि थारी छोरी म्हारे पास ही थी, 50 हजार ले लो और छोरी को वापस कर दो। मां का कहना है कि उनके पास तो नाजिया है ही नहीं। युवक का कहना है कि लड़की उनके पास से जा चुकी है। अब उन्हें वह वापस चाहिए। जिसकी वह मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है।

किशोरी का हो चुका निकाह तय, गोवा में रहता था शौहर
किशोरी की मां ने बताया कि उन्होंने नाजिया का अपनी बहन नगमा के बेटे मोहम्मद मसद्दीर के साथ मई में निकाह तय किया था। दामाद गोवा में नौकरी करता है। उन्होंने बेटी की उम्र पूरी होने तक घर में रखा हुआ था, लेकिन इससे पहले उसका अपहरण हो गया।
लापता किशोरी की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed