फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 trains including Shan-e-Punjab and Jan Shatabdi canceled

Panipat News: शान-ए-पंजाब और जन शताब्दी समेत 14 ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
14 trains including Shan-e-Punjab and Jan Shatabdi canceled
पानीपत। ट्रेनों में सफर करने में भारी परेशानी हो रही है। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर शनिवार को चौथे दिन सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित रहीं। दिल्ली से अमृतसर चलने वाली शान-ए-पंजाब, अमृतसर इंटरसिटी और नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेन रद्द की गई। इसके साथ 30 के करीब ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए या फिर उनको आधे मार्ग तक चलाया गया। ऐसे में यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन न मिलने पर उनको यात्रा कैंसिल करनी पड़ी या फिर दूसरे विकल्प का सहारा लेकर गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही ट्रेनों के कैंसिल होने या न आने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे स्टेशन पर भी यात्री अपेक्षाकृत कम पहुंचे। यात्रियों ने ट्रेन न आने की स्थिति में अपना टिकट कैंसिल कराना शुरू कर दिया। वहीं कुछ ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इनमें से कई घंटों देरी से पहुंची। इन ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही। यात्री इन ट्रेनों की मदद से अंबाला व दिल्ली पहुंचे। कुछ यात्री दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


बॉक्स

ये ट्रेन रहीं रद्द
अप ट्रैक पर शान-ए-पंजाब , पठानकोट, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, धोलपुर चौक जन शताब्दी जम्मू मेल, जेहलम एक्सप्रेस कैंसिल रही। डाउन ट्रैक पर जम्मू मेल, हिमाचल एक्सप्रेस, जेहलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब कैंसिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इनके रूट बदले और दूरी घटाई
अप ट्रैक पर हिमाचल एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली से लुधियाना के बीच चली। सचखंड एक्सप्रेस को अंबाला तक चलाया गया। यह ट्रेन अंबाला से अमृतसर तक कैंसिल की गई। डाउन ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस को अमृतसर और अंबाला कैंट के बीच कैंसिल रखा गया। इस ट्रेन को अंबाला से रवाना किया गया। दादर एक्सप्रेस को धूरी और नई दिल्ली के बीच चलाया गया। इससे आगे ट्रेन को कैंसिल रखा गया। मालवा एक्सप्रेस लुधियाना और दिल्ली के बीच कैंसिल रखी गई। उत्तर संपर्क क्रांति लुधियाना और दिल्ली के बीच कैंसिल की गई। स्वराज एक्सप्रेस लुधियाना और दिल्ली के बीच कैंसिल रही।




वर्जन :
पंजाब में किसानों के ट्रैक पर पक्का नाका लगाने से रेल यातायात प्रभावित है। यात्रियों को बार-बार उद्घोषणा कर इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ नोटिस भी चस्पा किया गया है। रेलवे की साइट पर ट्रेनों के कैंसिल और रूट डायवर्ट की पूरी जानकारी अपडेट की जाती है।

धीरज कपूर, एसएस रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed