फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 trains including Hirakund Superfast Express arrived late, passengers troubled

Panipat News: हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें देर से पहुंची, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
14 trains including Hirakund Superfast Express arrived late, passengers troubled
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को 14 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री पूनम, प्रदीप और संजय ने बताया कि इतनी भयंकर गर्मी में घंटों तक ट्रेनों का इतना लंबा इंतजार करना आसान नहीं है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण हम अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचेंगे। यदि ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं तो हमारा कीमती समय खराब होने से बच सकता है। हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने छह घंटे की देरी से पहुंची। अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 1:12 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस 1:11 घंटे , दिल्ली-पानीपत एमईएमयू 47 मिनट और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह जम्मू तवी एक्सप्रेस 35 मिनट, जम्मू मेल और आम्रपाली एक्सप्रेस 29 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस दोनों 23 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मिनट और स्वराज एक्सप्रेस 16 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

लंबे रूट की ट्रेनें पीछे से ही इन दिनों देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लंबा इंतजार करने में यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाता है।
- रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed