फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 people including 6 people from the same family got corona

एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 14 को कोरोना मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
14 people including 6 people from the same family got corona
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए केस आए। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 400 पहुंच चुकी है। अंतिम 100 केस महज चार दिन में ही आए हैं। जिले में 12 दिन में कोरोना के 200 केस आ चुके हैं। हर रोज औसतन 15 नए केस सामने आ रहे हैं। रविवार को समालखा में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दादा, दादी, बेटा व तीन पोते शामिल है। ये सभी छह लोग चार दिन पहले अपने ही परिवार के एक सदस्य से संक्रमित हुए हैं। अब जिले में सामूहिक संक्रमण का खतरा अधिक गहरा गया है। अब जिले में 9 परिवार पूर्ण रूप से कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 12 लोग कोरोना को हराकर अपने घर भी लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 194 हो गए हैं, जबकि 198 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुुुके हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा
अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 340 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

ये मिले नए संक्रमित केस
रविवार को जिला में 14 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें राजा खेड़ी के 25 साल के युवक, सनौली निवासी 31 साल की महिला व 27 साल की युवती,पसीना गांव निवासी 21 साल का युवक, बबैल रोड निवासी 24 साल का युवक, राम नगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष,मॉडल टाउन निवासी, 61 साल का पुरुष,जौरासी गांव की 23 साल की युवती,समालखा निवासी 16 साल का युवक,70 साल का बुजुर्ग व 68 साल की महिला,30 व 15 साल का युवक,पसीना गांव के 22 साल का युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जीती कोरोना से जंग
कोरोना के 12 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें समालखा निवासी 72 साल के बुजुर्ग,मतलौडा निवासी 12 साल का युवक, एल्डिगो वासी 46 वर्षीय महिला,ऑफिसर कॉलोनी निवासी 13 साल की लड़की,संगम कॉलोनी वासी 37 साल की महिला,सेक्टर 12 की 48 साल की महिला, 11 साल का बच्चा,21 साल का युवक,29 व 30 साल का पुरुष,गांव भैंसवाल के 25 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सामुहिक संक्रमण का खतरा अधिक है- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 11853 सैंपल अभी तक लिघए गए हैं। जिनमें से 11047 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 164 सैंपल भेजे गए हैं। 414 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जिले में 194 केस एक्टिव रह गए हैं औऔर 198 केस रिकवर हो चुके हैं। अब जिले में सामुहिक संक्रमण का खतरा अधिक गहरा गया है। इसलिए हमें सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed