फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   136 encroachments to be removed from city's drain number 1, notice issued

Panipat News: शहर की ड्रेन नंबर-1 से हटाए जाएंगे 136 कब्जे,नोटिस जारी

Sun, 21 Jun 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
136 encroachments to be removed from city's drain number 1, notice issued
मकान पर नोटिस चस्पा करते निगम के कर्मचारी। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम ने शहर की ड्रेन नंबर-1 पर मिनी बाईपास प्रोजेक्ट में अड़चन बने कब्जों को हटाने का निर्णय लिया है। शहर के हिस्से में जीटी रोड से मित्तल मेगा मॉल तक 5.5 किलोमीटर में करीब 136 कब्जे हैं। इसमें लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल और भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश सैनी की दुकान भी जद में आई है।
विज्ञापन

निगम ने कब्जा हटाने के लिए सात दिन का नोटिस दिया है। लोग कब्जा नहीं हटाते हैं तो निगम कब्जा हटाएगा। इस कार्रवाई की रिकवरी संबंधित व्यक्ति से की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-1 शहर की लाइफ लाइन है। काबड़ी रोड से जीटी रोड, देवी मंदिर, कुटानी रोड, बबैल नाका, सेक्टर-11-12, मित्तल मेगा मॉल और सेक्टर 25-29 से होकर सिवाह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाती है। ड्रेन नंबर-1 शुरुआत में बरसाती ड्रेन थी। धीरे-धीरे दूषित का कनेक्शन शुरू कर दिया। इसके साथ लोगों ने कब्जा शुरू कर दिया। ड्रेन नंबर-1 पर जीटी रोड से दोनों तरफ कब्जे शुरू कर दिए गए हैं। शहर में हर जगह कब्जा कर ड्रेन पर चलने का रास्ता मुश्किल से छोड़ा है। नगर निगम ने अब ड्रेन नंबर-1 पर मिनी बाईपास बनाएगा। इसमें बाधा बने निर्माण की पहचान कर राजस्व विभाग से पैमाइश कराई गई। निगम ने अब 136 कब्जों की पहचान कर संबंधित कब्जाधारियों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 408 के अंतर्गत अंतिम नोटिस जारी किया है। जीटी रोड से शुरू किया जाएगा मिनी बाईपास: नगर निगम ने ड्रेन नंबर-1 के दोनों तरफ सड़क बना रखी है। यह सड़क पानीपत-हरिद्वार रोड पर बबैल नाके और सेक्टर-25 मित्तल मेगा माल तक बनाया जाएगा। इसे शहर का मिनी बाईपास भी कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड से शुरू किया जाएगा मिनी बाईपास
नगर निगम ने ड्रेन नंबर-1 के दोनों तरफ सड़क बना रखी है। यह सड़क पानीपत-हरिद्वार रोड पर बबैल नाके और सेक्टर-25 मित्तल मेगा माल तक बनाया जाएगा। इसे शहर का मिनी बाईपास भी कहा गया है। इसके मूर्त रूप में आने के बाद सनौली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को जीटी रोड का विकल्प मिल जाएगा। इसमें सड़क बनाने के साथ आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। निगम का दावा है कि सड़क निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा।
तोड़-फोड़ का खर्च भी कब्जाधारियों की जेब से होगा वसूल
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित एक सप्ताह में कब्जे हटाने होंगे। इस अवधि कब्जे नहीं हटाए गए तो नगर निगम द्वारा तुरंत डिमोलिशन ऑर्डर जारी कर भारी पुलिस बल के साथ कब्जे हटाए जाएंगे। इस दौरान तोड़-फोड़ अभियान में होने वाला समस्त प्रशासनिक खर्च संबंधित कब्जाधारियों से नियमानुसार वसूल किया जाएगा।
लोग बोले सपनों का घर टूटेगा
देवेंद्र और नीरज ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपना घर बनाया था। अब मकान में कुछ पल आराम से रहने का समय आया था। निगम ने अब मकान को कब्जे की जमीन पर बता दिया। सरकार को इसमें कुछ करना चाहिए। मिनी बाईपास के लिए कोई विकल्प तलाशना जरूरी है।

वर्जन :
ड्रेन नंबर-1 से सभी कब्जे हटाए जाएंगे। इसके नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है। लोगों से अपील है कि कब्जे हटाकर नगर निगम की सरकारी भूमि को खाली कर दें। निर्धारित समयावधि के भीतर स्वेच्छा से कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासनिक तोड़-फोड़ की कार्रवाई की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम पानीपत।

मकान पर नोटिस चस्पा करते निगम के कर्मचारी। स्रोत : निगम

मकान पर नोटिस चस्पा करते निगम के कर्मचारी। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed