फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंजाब पुलिस को बहिबल कलां व कोटपुरा गोलीकांड मामले में गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की अनुमति देने स

जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंजाब पुलिस को बहिबल कलां व कोटपुरा गोलीकांड मामले में गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की अनुमति देने स

Wed, 03 Apr 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
जेल मंत्री कृष्ण लाल  पंवार ने पंजाब पुलिस को बहिबल कलां व कोटपुरा गोलीकांड मामले में गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की अनुमति देने स
राम रहीम से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस को डीसी रोहतक से लेनी होगी अनुमति : पंवार
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा सरकार के जेल, परिवहन व आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा से पूछताछ के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया। राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पंजाब पुलिस उससे बहिबल कलां व कोटपुरा गोलीकांड मामले में पूछताछ करना चाहती थी। मंत्री पंवार ने साफ कर दिया कि पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए रोहतक के डीसी से अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी, इसके बाद ही पंजाब पुलिस, गुरमीत राम रहीम इंसा से मिल सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में बहिबल कलां व कोटपुरा गोलीकांड मामले में पंजाब पुलिस की स्पेशल जांच टीम गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा से पूछताछ के लिए सुनारिया जेल में डेरा डाले हुये है, वहीं जेल प्रशासन ने पंजाब पुलिस की एसआईटी को रहीम सिंह से मिलने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बादल सरकार के दौरान पंजाब में बहिबल कलां व कोटपुरा गांवों में गोलीबारी हुई थी, इस गोलीबारी में दो सिख धर्म के अनुयायियों की मौत हो गई थी। दोनों गांवों में हुए गोली कांडों में राम रहीम का भी नाम उछला था। वहीं गोली कांडों की जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पानीपत में मीडिया से बातचीत में जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सुनारिया जेल प्रशासन, पंजाब पुलिस को डेरा प्रमुख से पूछताछ की अनुमति नहीं देगा। डेरा प्रमुख से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस को रोहतक जिला मजिस्ट्रेट (उपायुक्त) से अनुमति लेनी होगी, बिना डीएम की अनुमति के जेल प्रशासन पंजाब पुलिस को डेरा प्रमुख से मिलने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि डीएम रोहतक के अनुमति देने के बाद जेल प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed