फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यमुना नदी को बचाने के लिए नदी मित्र सदस्यों ने अभियान चला की सफाई

यमुना नदी को बचाने के लिए नदी मित्र सदस्यों ने अभियान चला की सफाई

Mon, 04 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी को बचाने के लिए नदी मित्र सदस्यों ने अभियान चला की सफाई
जागरूकता रैली निकाल नदी मित्रों ने की यमुना की सफाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना नदी को बचाने के लिए स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को यूपी व हरियाणा के नदी मित्रों ने नदी किनारे साफ सफाई की। इस दौरान यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल ने समिति सदस्यों को बताया कि वे जनता को सचेत करें कि नदी में कचरा डालने पर जुर्माना होने का आदेश जारी किया गया है। अब कोई भी कचरा ना डाले, गंदनी ना फैलाएं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरमैन की अध्यक्षता वाली पीठ ने यमुना नदी में पूजन सामग्री या किसी भी तरह का कचरा फेंकना प्रतिबंधित करने के फैसले दिया हुआ है।

यमुना नदी पुर्नउत्थान तकनीक विकास योजना सहायक भीम सिंह व यमुना ग्राम सेवा समिति रामड़ा यूपी और यमुना सुधार समिति हरियाणा पानीपत, ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली खुर्द के नदी मित्र के सदस्यों ने नदी के अंदर व बाहर पड़े कूड़ा-करकट, कचरे को उठाया। नदी की सफाई करने से पहले नदी मित्र सदस्यों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस अभियान में सैंकड़ों नदी मित्र सदस्यों, बच्चों, युवाओं व ग्रामीणों ने हिस्सा किया। नदी में स्नान करने आए श्रद्धालुओं को नदी मित्र सदस्यों ने नदी में पूजा सामग्री, प्लास्टिक की पॉलिथीन, कपड़े, पुरानी मूर्तियां आदि को ना डालने के लिए आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने नदी मित्र सदस्यों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की। इस दौरान सुमित, सन्नी, राजेश, सदस्य नदी मित्र ओमपाल सिंह, इकबाल, जोगिन्द्र, नरेश, सोहनपाल, रेखा, कोमल, निधि, निकिता, मेघा, नीलम, अभिषेक, रमेश त्यागी, विनोद, अभिनव, ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली खुर्द के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed