फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   धागा व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, ना देने पर धागा व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान कर परिवार सहित जान से मारकर पेरिस

धागा व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, ना देने पर धागा व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान कर परिवार सहित जान से मारकर पेरिस

Sun, 03 Feb 2019 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
धागा व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, ना देने पर धागा व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान कर परिवार सहित जान से मारकर पेरिस
धागा व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर धागा व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान कर परिवार सहित जान से मारकर पेरिस भाग जाने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नांगल खेड़ी जीटी रोड स्थित न्यू गुप्ता कारपेट नामक धागे के गोदाम संचालक व्यापारी से गांव के ही युवकों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी ना देने पर आरोपियों ने व्यापारी के माथे पर पिस्तौल तान कर उसे परिवार सहित जान से मारकर पेरिस भाग जाने की धमकी दी। साथ ही आरोपियों ने व्यापारी की फैक्टरी में आग लगाने की भी धमकी दी। दरअसल आरोपियों ने व्यापारी के गोदाम के पीछे ही खाली जमीन खरीदी है। जिसमें आरोपी फैक्टरी बनाना चाहते हैं व उस फैक्टरी का रास्ता व्यापारी के गोदाम के भीतर से बाहर जीटी रोड पर लाना चाहता है। जिसका विरोध धागा व्यापारी ने किया, तो आरोपी उसे गिरोह में 3 माह से धमकी दे रहे है। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार मिल रही धमकियों से मानसिक तौर पर परेशान व्यापारी ने एसपी से शनिवार को न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशों पर सेक्टर 29 चौकी प्रभारी ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर वो पीड़ित धागा व्यापारी की ही काउसिंलिंग की बात कर रहा है।
विज्ञापन

गोदाम में रखे लाखों के धागे को बदमाशों ने पानी से किया खराब:
व्यापारी ने बताया कि 3 माह पहले आरोपी आजाद सिंह मलिक व इसका भाई कृष्ण मलिक ने गोदाम के पीछे वाली जमीन खरीद ली व जिसका रास्ता गोदाम में से निकालने का दबाब बनाने लगे। जिनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने हर बार अलग-अलग ढ़ग से व्यापारी को धमकाया। बदमाशों ने हर बार अलग-अलग आरोपियों से धमकी दिलवाई। आरोपियों ने गोदाम के पीछे से दीवार तोड़ कर बारिश का पानी गोदाम के अंदर छोड़ दिया। जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपयों का धागा भीग कर खराब हो गया। 20 दिनों पहले उक्त आरोपी अन्य 7 आरोपियों के साथ मिलकर फैक्टरी में घुस गया। जिनमें 3 बदमाशों के हाथ में रिवाल्वर थी व अन्य आरोपियों के हाथ में हथियार थे। आरोपियों ने गोदाम में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रंगे हाथ हाथ पकड़ा बदमाश, राजीतिक दबाव में छोड़ दिया:
जिस दिन आरोपी हथियारों के साथ गोदाम के भीतर घुसे थे, उस दिन आरोपी ने 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना देने के काफी देर बाद सेक्टर 29 चौकी प्रभारी पुलिस के साथ वहां पहुंचे। जोकि मौके से आरोपी आजाद को पिस्तौल सहित वहां से काबू कर अपने साथ ले गई थी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया व उसे छोड़ दिया। जिसके बाद व्यापारी ने उसे छोड़े जाने का कारण पूछा तो उसने इसका कारण राजनीतिक दबाब बताया। पुलिस की सह मिलने पर आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए व उन्होंने फिर से फोन कर व्यापारी को धमकी देनी शुरू कर दी।
परिवार को जान से मारने, गोदाम को आग लगा कर, पेरिस भागने की दी धमकी:
आरोपी व्यापारी को अक्सर फोन कर उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगते है। आरोपी व्यापारी को गोदाम चलाने के नाम पर ये रुपये मांगते है। शनिवार सुबह 11 बजे आरोपी आजाद अपने साथियों के साथ गोदाम के ऑफिस में घुस गया व उसने ऑफिस में तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। खुद को वहां फंसा देख व्यापारी अपना ऑफिस छोड़कर गोदाम के बाहर आ गया। बाहर आने के बाद आरोपियों ने व्यापारी का रास्ता रोका। आरोपियों ने व्यापारी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि वें उसके गोदाम में आग लगा कर पेरिस फरार हो जाएंगे।

पुलिस ने व्यापारी की ही काउसिंलिंग करवाने की कही बात:
3 माह से लगातार सेक्टर 29 चौकी, चांदनी बाग थाने में अपनी शिकायत लेकर पीड़ित व्यापारी धूम रहा था। लेकिन जब आरोपियों ने उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी, तो व्यापारी ने एसपी को मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने व उनपर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। एसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पर उन्होंने पीड़ित व्यापारी की ही काउसिंलिंग करने के बारे में कहा। पुलिस ने इस काउसिंलिंग से व्यापारी की दी हुई शिकायत का सच जानने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed