फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शिरी का अपहरण व रेप के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से भागे, एसपी ने चौकी व थाना प्रभारी का अदला-बदला, जांच के दिए आदेश.

शिरी का अपहरण व रेप के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से भागे, एसपी ने चौकी व थाना प्रभारी का अदला-बदला, जांच के दिए आदेश.

Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
शिरी का अपहरण व रेप के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से भागे, एसपी ने चौकी व थाना प्रभारी का अदला-बदला, जांच के दिए आदेश.
किशोरी का अपहरण व रेप के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से भागे, एसपी ने चौकी व थाना प्रभारी को हटाया, जांच के दिए आदेश
विज्ञापन


पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर रेप करने वाले दो आरोपियों को पीड़िता के परिजनों ने पकड़कर तहसील कैंप चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों ने पुलिस द्वारा आरोपियों के साथ सांठ-गांठ कर उन्हें वहां से भगाने का आरोप लगाया है। मामले का पता तब लगा जब पीड़िता के परिजन पुलिस से आरोपियों की सजा के बारे में पूछने गए। आरोपियों के भाग जाने जैसे मामले के संज्ञान में आते ही एसपी सुमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से तहसील कैंप चौकी इंचार्ज वनिता सहित थाना शहर एसएचओ विक्रांत का बदला कर दिया। साथ ही मामले में जांच करने के लिए टीम का गठन कर दिया।
इनको दिया कार्यभार:
इंस्पेक्टर संदीप कुमार को थाना शहर का कार्यभार दिया गया। साथ ही थाना के अंतर्गत तहसील कैंप चौकी में एसआई दिनेश कुमार, सेक्टर 6-7 चौकी में सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व बस अड्डा चौकी पर वेद प्रकाश की ड्यूटी लगाई गई। थाना शहर के निवर्तमान प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रांत को थाना सदर का कार्यभार दिया गया। थाना मॉडल टाउन का कार्यभार इंस्पेक्टर योगेश कुमार को दिया गया। थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी 8 मरला का कार्यभार एसआई गुलशन को, असंध रोड चौकी का कार्यभार ईएसआई रमेश को व मॉडल टाउन चौकी का कार्यभार अतर सिंह संभाल रहे हैं। थाना किले का कार्यभार सदर थाना के निवर्तमान प्रभारी विरेंद्र को सौंपा गया है। थाना चांदनी बाग का कार्यभार इंस्पेक्टर आशीष कुमार को दिया गया साथ ही थाने के अंतर्गत सेक्टर 11-12 चौकी सब इंस्पेक्टर किरण, सेक्टर 29 चौकी का कार्यभार ईएसआई सतनारायण किशनपुरा चौकी का कार्यभार बलजीत सिंह व बलजीत नगर नाका स्थित चौकी का कार्यभार एएसआई धर्मवीर सिंह को सौंपा गया। समालखा थाना का कार्यभार इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ही संभाल रहे हैं। साथ ही समालखा चौकी की जिम्मेवारी एएसआई कृष्ण को दी गई है। थाना इसराना में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को तैनात किया गया है। वहीं थाना मतलौडा में इंस्पेक्टर अमित कुमार को कार्यभार दिया गया है। साथ ही मतलौडा थाना के अंतर्गत चौकी बिहोली में राजेश कुमार एएसआई, चौकी थर्मल का कार्यभार कप्तान एएसआई व ईएसआई जगबीर सिंह को चौकी उरलाना का प्रभारी बनाया गया है। बापौली थाना का कार्यभार नरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर व सनौली थाने में प्रवीण कुमार सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। वहीं महिला थाने का कार्यभार इंस्पेक्टर मीना को सौंपा गया है।सीआईए वन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीआईए-टू प्रभारी दीपक कुमार व सीआईए-थ्री का कार्यभार छबील कुमार संभाल रहे है।
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को सीआईएस-टू से दिया थाना मॉडल टाउन:
महकमे के पुलिस कर्मचारी पर हत्या जैसे संगीन जुर्म का आरोप लगने का केस दर्ज हो जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपी के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जबकि मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी है। बावजूद इसके वारदात के 10 दिन बाद भी हत्या के आरोपी निवर्तमान सीआईए टू प्रभारी योगेश कटारिया को अब थाना मॉडल टाउन का प्रभारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नहीं है स्थायी बदली:
प्रदेश सरकार पानीपत पुलिस की कार्यशाला से बिल्कुल भी खुश नहीं है। आए दिन शहर के पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी के मामले चर्चित रहते है। हाल ही में सीआईए-टू के प्रभारी द्वारा योगेश कटारिया व अन्य पुलिसकर्मियों ने घर से टेलर युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाये उनको बचाने का प्रयास कर रही है। ये बदली स्थायी नहीं है, अगर इसके बाद जिन पुलिसकर्मियों की काम में ढील रहेगी, तो उनकी फिर से बदली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed