फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कम ऊंचाई पर लगे हुए है बिजली निगम के ट्रांसफार्मर, बिजली निगम के आला अधिकारी अनजान, एक फीट से 3.5 फीट की ऊंचाई पर लगे हुए है 16

कम ऊंचाई पर लगे हुए है बिजली निगम के ट्रांसफार्मर, बिजली निगम के आला अधिकारी अनजान, एक फीट से 3.5 फीट की ऊंचाई पर लगे हुए है 16

Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कम ऊंचाई पर लगे हुए है बिजली निगम के ट्रांसफार्मर, बिजली निगम के आला अधिकारी अनजान, एक फीट से 3.5 फीट की ऊंचाई पर लगे हुए है 16
फोटो संख्या 1-10
विज्ञापन

---------
एक फीट से 3.5 फीट की ऊंचाई पर लगे हुए हैं 16 स्थानों पर 22 से अधिक ट्रांसफार्मर
7 फीट की ऊंचाई से कम पर नहीं लग सकता ट्रांसफार्मर, अपने ही प्रावधान को ठेंगा दिखा रहा है बिजली निगम
अंकुर मुंढाल
पानीपत।
बिजली निगम के 22 से अधिक ट्रांसफार्मर निर्धारित प्रावधानों से कम ऊंचाई पर रखे हुए हैं। जो कि एक फीट से 3.5 फीट की ऊंचाई पर रखे हुए हैं। पालिका बाजार, पचरंगा बाजार, नूरवाला, काबडी रोड क्षेत्र, वार्ड नंबर दो, महादेव कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, कुटानी रोड क्षेत्र, ओल्ड गोहाना रोड क्षेत्र और कच्चा कैंप में ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई पर लगे हुए हैं। जबकि ट्रांसफार्मर लगाने की निर्धारित ऊंचाई कम से कम 7 फीट है। आला अधिकारी इसको पूरी तरह नजर अंदाज कर रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों की चपेट में कोई भी आ सकता है। इसकी वजह से हादसा भी हो सकता है।
जब कोई घटना घटित हो जाती है, तो उसके बाद एक्शन लेने के लिए बिजली निगम के अधिकारी जाग जाते हैं। लेकिन स्थिति से पहले निपटने के लिए और घटना घटित ना हो इस पर लगाम लगाने के लिए पहले से अधिकारी तैयारी नहीं करते हैं। वहीं वार्ड नंबर 2 स्थित नरेश टुटेजा किरयाणा दुकान के बाहर सुबह 12 बजे एकत्रित होकर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने मांग की इन सभी ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाई जाए या फिर इन स्थानों से ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया जाए। इस मौके पर बलदेव, मदनलाल, राजेंद्र, कपिल पाहवा, नरेश, तुषार, अमन शर्मा, अंजू, शकुंतला व आशा मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां पर रखे हुए कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर
1. नूरवाला स्थित दो ट्रांसफार्मर राजकीय उच्च स्कूल के बाहर लगे हुए हैं, जिसकी ऊंचाई करीब दो फीट के आसपास है।
2. वार्ड नंबर-2 स्थित नरेश टुटेजा किरयाणा की दुकान के बाहर दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिसकी ऊंचाई 1 फीट से भी कम है।
3. बरसत रोड पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी ऊंचाई 1.5 फीट के आसपास है।
4. वार्ड नंबर-8 स्थित श्री राम चौक पर चार ट्रांसफार्मर रखे हुए, जिसकी ऊंचाई 2.5 फीट के आसपास है।
5. वार्ड नंबर-10 स्थित राजीव कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी ऊंचाई 3 तीन फीट के करीब है।
6. वार्ड नंबर-6 स्थित महादेव कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी ऊंचाई 3.5 फीट के आसपास है।
7. वार्ड नंबर-5 स्थित देशराज कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जिसकी ऊंचाई 3 फीट के करीब है।
8. देवी मंदिर रोड पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी ऊंचाई 3.5 के आसपास है।
9. ओल्ड गोहाना रोड पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी ऊंचाई 3 फीट के आसपास है।
10. इसके अलावा कच्चा कैंप, काबडी रोड क्षेत्र, वार्ड नंबर-13, वधावा राम कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी और दीनानाथ कॉलोनी में 8 से ज्यादा ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह है ट्रांसफार्मर लगाने का प्रावधान
1. ट्रांसफार्मर को जमीन से कम से कम 7 फीट की ऊंचाई पर रखा जाए।
2. जहां पर बिजली निगम को जगह मिलती है, वहां पर बिजली निगम का ट्रांसफार्मर रखा जाता है।
3. मजबूती के लिए दो खंभों पर ट्रांसफार्मर को रखा जाता है।
4. क्षेत्र की क्षमता के मुताबिक ट्रांसफार्मर को रखा जाता है।
----------
ट्रांसफार्मर काफी नीचे रखे हुए हैं। इन्हें आसानी से कोई बच्चा भी छू सकता है। गली में आवारा पशु भी घूमते रहते हैं। ट्रांसफार्मर इतने नीचे रखे हुए हैं कि आसानी से पशु भी टक्कर मार सकते हैं। जिसके कारण हादसा हो सकता है।
-कपिल पाहवा, शहरवासी।
ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बहुत कम है। रात के अंधेरे में किसी व्यक्ति का भी गलती से स्पर्श हो जा सकता, जिनके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।
-राजेंद्र, शहरवासी।
गली में करीब 1 फीट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ। जिस कारण अक्सर डर लगा रहता है कि बच्चे इसकी चपेट में ना आए। इसलिए बच्चों को घर में ही रखती हूं।
अंजू, शहरवासी।
ट्रांसफार्मर काफी समय से लगा हुआ है, लेकिन ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई पर रखा हुआ है। गर्मियों के दिनों में ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठती रहती है। जिसकी वजह से कोई हादसा भी हो सकता है।

शकुंतला, शहरवासी।
-----
एक्सईएन और एसडीओ से करेंगे बात : पीके गोयल
मामले में संज्ञान लिया जाएगा, जल्द ही इस बारे में एक्सईएन और एसडीओ के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर लगाने में कोई लापरवाही बरती गई है तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।
-पीके गोयल, एसई बिजली निगम पानीपत सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed