{"_id":"5acfa6cf4f1c1b1a3d8b4cfe","slug":"131523558095-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में है केस, हुडा अधिकारियों ने सेक्टरवासियों ने भेजे रिकवरी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में है केस, हुडा अधिकारियों ने सेक्टरवासियों ने भेजे रिकवरी नोटिस
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिले के सभी हुडा सेक्टरों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारी व सेक्टरवासी एकजुट होकर सुबह 11 बजे हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर फेडरेशन के आह्वान पर रिहायशी प्लाटों पर गलत गणना कर एन्हांसमेंट के रूप में रिकवरी नोटिस भेजे है। जिसका लगातार दूसरे दिन भी सेक्टरवासियों ने विरोध किया और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय के सामने 1 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-24 प्रधान सतीश गुप्ता ने की और मंच का संचालन एसके त्यागी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार व हुडा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सभी सेक्टरवासियों ने एक स्वर में कहा कि इस एन्हांसमेंट के कारण भारी भरकम राशि के चलते ऑलाटियों में प्लाटों को सरेंडर करने की होड़ लगी हुई है। विभाग ने सरेआम कानून को हाथ में लेकर गलत गणना कर चक्रवृद्धि 15 प्रतिशत ब्याज लगाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय खिलाफ वसूली के नोटिस देने से पूरे प्रदेश में हजारों प्लाट धारकों ने विभाग पर अवमानना का आरोप लगाते हुए फिर हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है। सरकार व विभाग में कहीं कोई सुनवाई न होने से सभी सेक्टर वासियों में गहरा रोष फैला हुआ है।
सीवरेज व पानी के बिलों में की चार गुना बढ़ोतरी : सिंह
हुडा सेक्टर संयोजक बलजीत सिंह ने सरकार व विभाग पर आरोप जड़ा कि नियम व कानून को ताक पर रखकर भारी भरकम राशि के रिकवरी नोटिस प्लाट धारकों को इसलिए थमा दिए हैं, ताकि सेक्टरवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं को भूल जाएं। हुडा विभाग ने सीवरेज व पानी के बिलों में भी चार गुना वृद्धि की है, जो कि गलत है।
विज्ञापन
डेवलेपमेंट चार्ज वसूलने पर ही ध्यान : त्यागी
सेक्टर-6 प्रधान एसके त्यागी ने कहा कि हुडा विभाग उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी देने में भी नाकाम साबित हो रहा है। कई हुडा सेक्टरों का हाल अवैध कॉलोनियों से भी बदत्तर है। सीवरेज व्यवस्था पूरी जाम पड़ी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर खड़ा रहता है। सड़कें टूटी पड़ी हुई है, जहां से गुजरने पर लोगों को परेशानी होती है। हुडा विभाग फिर सेक्टरवासियों से डेवलेपमेंट चार्ज वसूल कर रहा है।
6 सेक्टर वासियों को दिए रिकवरी नोटिस : राणा
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह राणा ने बताया कि सैक्टर-29 पार्ट-2 इंडस्ट्रीज सेक्टर है और इसके साथ सेक्टर-6,7,8,18 व 24 के सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट रिकवरी नोटिस मिलें है। जिसकी वजह से सेक्टरवासियों ने भारी रोष है। उन्होंने विभाग, प्रशासन व सरकार को चेताया कि भारी भरकम रिकवरी नोटिस वापस लें, नहीं तो वे इसके लिए आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
हाई कोर्ट ने उच्चाधिकारी को दिया 3 माह का समय : गुप्ता
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-24 प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। 17 जनवरी 2018 को हाईकोर्ट ने इस केस को मुख्य प्रशासनिक हुडा अधिकारी पंचकूला को केस ट्रांसफर कर दिया है। जिसमें उच्च अधिकारी को रिपोर्ट पेश करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।
हाई कोर्ट में है केस, हुडा अधिकारियों ने सेक्टरवासियों ने भेजे रिकवरी नोटिस
- सेक्टरवासियों ने हुडा कार्यालय के सामने दूसरे दिन भी किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
फोटो नं. 17 व 18