{"_id":"5988b56b4f1c1bcc5b8b4651","slug":"131502131563-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की मनमर्जी ने बहनों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की मनमर्जी ने बहनों को किया परेशान
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की मनमर्जी ने बहनों को किया परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रक्षाबंधन पर रोडवेज चालकों की मनमर्जी के चलते बहनों को बस अड्डे व अन्य रास्तों पर बसों का इंतजार करना पड़ा। रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की तरफ से रोडवेज में फ्री सेवा होने के बावजूद रोडवेज की बसों में कुछ बहनों के साथ सफर कर रहे बच्चों तक की टिकट काट दी गई। इन सबके बीच सीट न मिलने पर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहनों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए खिड़कियों से बच्चे पकड़वाए और खिड़की में लटक कर सफर किया।
पानीपत रोडवेज से 125 बसें अपने निर्धारित समय पर अपने डिपो से निकलती गई, लेकिन बहनों की भीड़ बस अड्डे पर कम होने का नाम नहीं ले रही थी। शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधने के चक्कर में बहनों ने बसों में सीट न मिलने के बाद जोखिम उठाकर बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। परिचालक बार-बार टिकट कटवाकर सीट देने की बात करते रहे। रोडवेज बसों में कंडक्टर के टिकट काटने और जगह न मिलने पर अधिकतर बहनों ने लोकल रूटों पर निजी बसों का सहारा लिया।
निजी बस चालकों ने जमकर कटी चांदी
रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में अधिक भीड़ होने के कारण बहनों ने निजी बसों का रुख किया तो निजी बसों चालकों ने अपने लोकल रूट छोड़कर लंबे रूट पर बसें दौड़ाई। निजी बसों में परिचालकों ने बहनों से पूरी टिकट वसूली और जमकर चांदी काटी। वहीं रक्षाबंधन पर निजी बसें रोडवेज डिपो के अंदर नहीं गई। सभी निजी चालकों ने जीटी रोड पर बसों को खड़ा कर सवारियों को भरा।
विज्ञापन
बहनें बोली- बस नाम की हैं सुविधाएं
बसों का इंतजार कर रही बहनें बोली रोडवेज बसों में सिर्फ नाम की फ्री सुविधा दी। लेकिन बसों में दो तीन बार तो परिचालकों ने टिकट लेने के लिए धक्का किया। दबाव में आकर तो कुछ ने टिकट कटवा ली। वहीं बसों को भेजने की बजाय रोडवेज डिपो में ही खड़ा कर रखा और कहा कि सभी बसें भेजी जा रही है। सरकार तो ऊपर से फ्री सेवा देती है। लेकिन नीचे से आधी बसों को रोडवेज डिपो में ही खड़ा कर रखा।
दिन भर जाम से जूझते रहे लोग
रक्षाबंधन पर शहर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रशासन के जाम से निपटने के लिए सारे दावे फेल होते नजर आए। सोमवार को सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस वाहनों को दिशा निर्देश दे रही थी। मीनल व दिप्ती ने बताया कि वह करनाल जाने के लिए पानीपत बस अड्डे सुबह पहुंच गई थी। दो घंटे से बसों का इंतजार कर रही हैं। बस आती हैं, लेकिन सीट होने के बाद भी बसों की खिड़की बंद मिलती है। कविता व सीमा ने बताया कि उनको रोहतक जाना है। संजय चौक पर पिछले एक घंटे से बसों का इंतजार कर रही हैं। लेकिन बसें न मिलने पर जीपों में सफर करने का विचार भी आया।
रेलवे स्टेशन पर रही भीड़
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उन्हें राहत पहुंचाने के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन पर कई यात्री गाड़ियों के ठहराव को सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बढ़ाया गया। जो ट्रेन रेलवे स्टेशन पर मात्र एक या दो मिनट ही ठहरती थी। उनके ठहराव को पांच मिनट तक किया गया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को रक्षा बंधन पर दोगुनी भीड़ रही। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि अन्य दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर खूब भीड़ रही।
रक्षाबंधन पर डिपो से 125 बसों को रवाना किया गया है। वहीं पर लोकल रूटों पर 42 बसें चलाई गई है। सोमवार रात के 12 बजे के बाद महिलाओं व बच्चों का भी किराया वसूला जाएगा।
राजपाल खुराना, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज पानीपत।