{"_id":"596d09c74f1c1b1e518b4815","slug":"131500318151-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-एसपी ने पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर पर कांवडिय़ों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-एसपी ने पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर पर कांवडिय़ों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बैठे कांवड़ियों को हटाने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- रोड से हटने की बोलने पर भड़के कांवड़ियों ने किया हंगामा, यमुना पुल यूपी चेकपोस्ट पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
यमुना नदी पर यूपी पुलिस नाका पर दोपहर बाद सड़क किनारे बैठे कांवड़ियों को साइड में होने की बोलने पर वह भड़क गए और वहीं पर जाम लगा सड़क के बीच में बैठ गए। उसी समय यमुना नदी पर निरीक्षण करने नदी के अंदर इंजन बोट में घूम रहे एसपी शामली यूपी अजयपाल शर्मा, सीओ भूषण वर्मा व एसएचओ कैराना ने तुरंत यूपी नाका चेकपोस्ट पर पहुंचे और जाम लगा सड़क पर बैठे रोहतक के कांवड़ियों की समस्य जानी। कांवड़ियों ने एसपी यूपी शामली अजय पाल शर्मा को बताया कि वे सब सड़क किनारे बैठे थे तो एक पुलिसकर्मी उनसे बहस करते हुए सड़क किनारे से जबरदस्ती उठा रहा था। इस पर एसपी ने उक्त पुलिसकर्मी को बुलाया और उसको लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया। एसपी शामली यूपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा व सहयोग के लिए नियुक्त किए गए हैं।