{"_id":"688fd43b02b140937f0bf985","slug":"130-patients-were-examined-in-the-camp-eight-of-them-were-found-to-have-cataract-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141362-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिविर में 130 मरीजों की जांच की, इनमें आठ को मिला मोतियाबिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिविर में 130 मरीजों की जांच की, इनमें आठ को मिला मोतियाबिंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गुलाटी रोड स्थित नरसिंह सदन में जीवन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए 130 लोगों ने नेत्र जांच कराए। इनमें से आठ मोतियाबिंद के मिले। जिनको ऑपरेशन के लिए मधुबन ले जाया गया।
समिति द्वारा समालखा में हर महीने की तीन तारीख को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। इस बार यह 288वां शिविर रहा।
शिविर में सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे से निशुल्क नेत्र जांच किया। अर्पणा अस्पताल मधुबन से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्तुति गर्ग व उनकी टीम ने नेत्र रोगियों की जांच की व उन्हें निशुल्क दवाइयां व चश्मे वितरित किए। मोतियाबिंद के आठ मरीज पाए। जिन्हें मधुबन अर्पणा अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इसके अलावा शिविर में डाॅ. यतीक कुमार ने हड्डियों व जोड़ों के 42 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षिका इंदिरा खुराना, इंद्र कुमार, नीरू तनेजा, सुरेंद्र शर्मा, प्रभात चावला, राकेश कुमार, राजकुमार बजाज व रवि शर्मा मौजूद रहे।