{"_id":"60887db38ebc3e8d2901e597","slug":"13-body-burn-in-cemetery-580-new-case-found-panipat-news-knl68452436","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह चिताएं जलीं, 580 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह चिताएं जलीं, 580 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को भी कोरोना के आंकडे़ चिंता बढ़ाने वाले रहे। कोरोना से संक्रमित छह लोगों ने दम तोड़ दिया। इनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। जबकि इनके समेत श्मशान घाट में जन सेवा दल की कुल 13 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के तहत किया। इसके अलावा कोरोना के एक रोगी ने मंगलवार की रात सिविल अस्पताल में भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इसको अपने आंकड़ों में नहीं गिना है। विभाग ने अभी छह मौतों की ही पुष्टि की है। दूसरी ओर मंगलवार को कोरोना के 580 नए केस मिले हैं। मंगलवार को 298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बीते आठ दिन में रिकॉर्ड 3903 लोग संक्रमित चुके हैं। रोज 550 की औसतन से संक्रमित मिल रहे हैं। इस माह में अब तक कोरोना के रोगियों की संख्या 7 हजार पार कर चुकी है। जिले में अब तक कोरोना के 18780 केस मिल चुके हैं। जबकि 13846 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
इस दौरान मॉडल टाउन की 78 साल की वृद्धा, हरिनगर निवासी 65 साल का पुरुष, समालखा की 31 साल की महिला, नामुंडा गांव निवासी 31 साल के युवक और इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी 29 साल के युवक समेत अन्य मरीजों की कोरोना से मौत हुई। इन सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को 1597 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
उधर, मंगलवार को श्मशान घाट में जन सेवादल के सदस्यों ने कोविड-19 गाइडलाइन तहत 13 मृतकों का अंतिम संस्कार किया । दो दिन में ऐसे 34 मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। ये दिल्ली, गाजियाबाद, जींद और पानीपत के रहने वाले हैं। इन सभी शव निजी अस्पतालों से आए। मंगलवार रात को भी निजी अस्पतालों में 7 लोगों की मौत हुई है। उधर, सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो रोगियों ने दम तोड़ा। अब तक सिविल अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में पिछले 10 दिनों में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सभी नियमों का पालन करें, लक्षण मिलने पर जांच जरूर कराएं: डॉ. संजीव
लोगों से अपील है कि सभी कोविड के नियमों का पालन करें। लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं। मास्क का प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
- डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन