फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   124 records updated by organizing camps in four wards

Panipat News: चार वार्डों में शिविर लगाकर किए 124 रिकार्ड अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
124 records updated by organizing camps in four wards
पानीपत। नगर निगम ने मंगलवार को दूसरे चरण के पहले दिन वार्ड एक, 17, 23 और 25 में शिविर लगाया। इस दौरान चारों शिविर में कुल 124 लोगों की संपत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट किया गया । वहीं, करीब 152 लोगों की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन किया गया। अब तक निगम कुल 565 लोगों की संपत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट करवाने के साथ कुल 587 लोगों की संपत्तियाें का स्वयं सत्यापन करवा चुका है। अब बुधवार को भी इन्हीं वार्ड एक, 17, 23 और 25 में शिविर लगाकर निगम कर्मचारी संपत्ति कर की त्रुटियों को ठीक और संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवाएंगे।
विज्ञापन

शिविर के दौरान ज्यादातर लोग अपनी संपत्तियों में असल दस्तावेजों की जगह पावर ऑफ अटार्नी और फुल एंड फाइनल पेमेंट के एग्रीमेंट लेकर पहुंचे। उन्होंने अपने प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में अपना नाम तक दिखाया। इसके बाद भी निगम कर्मचारी उनकी संपत्ति की त्रुटियों को ठीक नहीं कर पाए। निगम की ओर से कर्मचारियों ने कहा कि वे केवल असल दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के बाद इनको स्कैन कर अपलोड करेंगे। इसके बाद भी नाम, पता, एरिया, मोबाइल नंबर की त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि बुधवार को वार्ड एक में निवर्तमान पार्षद अनीता परूथी के कार्यालय में, वार्ड 17 में संजय कॉलोनी के परशुराम धर्मशाला में, वार्ड 23 की हरिबाग कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में और वार्ड 25 के रामस्वरूप चौक के पास हरिनगर की परशुराम धर्मशाला में कैंप लगाया जाएगा। चारों जगहों पर निगम अधिकारियों ने चार चार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी हैं। कैंप में लोग अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाने के साथ अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन करवा टैक्स में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed