{"_id":"5c7c231dbdec227f1c76ccdb","slug":"121551639325-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन कर्मचारियों की एसीआर रिपोर्ट होगी नाकारात्मक, 55 की उम्र में किए जाएंगे सेवानिवृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन कर्मचारियों की एसीआर रिपोर्ट होगी नाकारात्मक, 55 की उम्र में किए जाएंगे सेवानिवृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन कर्मचारियों की एसीआर रिपोर्ट होगी नाकारात्मक, 55 की उम्र में किए जाएंगे सेवानिवृत्त
पानीपत। कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से ही परिवहन विभाग कर्मचारियों के लिए नए नए नियम व कानून लेकर आ रहा है। ओवरटाइम, गांव में नाइट ड्यूटी बंद करने के बाद अब एसीआर रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों को सेवानिवृत्त किया जाएगा। विभाग ने फैसला लिया है कि जिन कर्मचारियों की एसीआर रिपोर्ट 10 साल से नकारात्मक है उन कर्मचारियों को 55 की उम्र में ही सेवानिवृत कर दिया जाएगा। हालांकि यह फैसला केवल 55 वर्ष के कर्मचारियों के लिए ही लिया है। इस श्रेणी में पानीपत डिपो के करीब 45 कर्मचारी हैं। उनकी एसीआर की जांच शुरू हो गई है। इस फैसले को लेकर रोडवेज यूनियनों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है। यूनियनों का कहना है कि विभाग मनमानी पर उतर आया है इसलिए कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर रहा है। डिपो में करीब 630 कर्मचारी कार्यरत हैं। विभाग ने अब कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ताकि नए पदों पर भर्ती की जा सके। इस फैसले को लेकर परिवहन विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की 55 साल उम्र हो गई है। उनके 25 साल के कार्यकाल के आखिरी 10 साल की एसीआर नकारात्मक पाई जाती है तो उन्हें सेवानिवृत्त किया जाएगा। एसीआर रिपोर्ट को मार्च माह के अंत में पेश किया जाएगा।
एसीआर में इन बिंदुओं पर होगा फॉकस :-
सेवा में अनुशासनहीनता, ईमानदारी, जनता के प्रति कार्य की निष्ठा, ड्यूटी के दौरान बिना सूचना अनुपस्थिति, चोरी व गबन की शिकायत आदि बिंदुओं पर एसीआर की रिपोर्ट में ध्यान किया जाएगा।