{"_id":"5bf450d4bdec2269625f7057","slug":"121542738132-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुड सप्लाई इंस्पेक्टर की डिपो होल्डर से राशन बांटने की बजाय रोकने की ऑडियो वायरल, डिपो होल्डर का आरोप: इंस्पेक्टर गरीबों का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुड सप्लाई इंस्पेक्टर की डिपो होल्डर से राशन बांटने की बजाय रोकने की ऑडियो वायरल, डिपो होल्डर का आरोप: इंस्पेक्टर गरीबों का राशन
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
फूड सप्लाई इंस्पेक्टर की डिपो होल्डर से राशन बांटने की बजाय रोकने की ऑडियो वायरल, डिपो होल्डर का आरोप: इंस्पेक्टर गरीबों का राशन बेचने का बनाता है दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर की एक ऑडियो वायरल हुई है। इस ऑडियो में इंस्पेक्टर डिपो होल्डर से ये कहते हुए सुनाई दे रहे है कि इस बार जो माल आएगा। उसे रोक लेना। उसका सिस्टम बैठाना है। डिपो होल्डर का आरोप है कि इंस्पेक्टर रविंद्र उन पर गरीबों का राशन बेचने का दबाव बनाता है। वो पहले भी भ्रष्टाचार केे मामले में सस्पेंड हो चुका है। वहीं इंस्पेक्टर रविंद्र ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है।
सतीश राज निवासी महादेव कॉलोनी ने बताया कि उसकी महादेव कॉलोनी में ही डिपो है। विभाग का इंस्पेक्टर रविंद्र उनके पास अकसर फोन करता है और लोगों को राशन न बांटने की बात करता है। इंस्पेक्टर रविंद्र उन पर दबाव बनाता है कि वो राशन बांटने की बजाय बाजार में बेच दे। वो उनके इस दबाव से काफी परेशान हो चुके हैं। वो उनसे मंथली मांगता है। जो उनको मंथली नहीं देता ये उनकी सप्लाई बंद कर देते हैं। ये पहले भी सस्पेंड हो चुका है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पहले उनकी वीडियो वायरल हो चुकी है। सतीश राज ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इंस्पेक्टर रविंद्र पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मैंने तो 6 माह से किसी डिपो होल्डर से बात तक नहीं की: रविंद्र
मुझे परेशान किया जा रहा है। क्योंकि सतीश डिपो होल्डर से उनके साथ बदतमीजी की थी और जातिसूचक शब्द कहे थे। उसने इनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी थी। पुलिस ने 7 सितंबर को इनके खिलाफ केस दर्ज किया था। अब ये बदला लेने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं। उनकी छह माह से किसी डिपो होल्डर से बात नहीं हुई है। उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
रविंद्र कुमार, इंस्पेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग
मामले की जांच कराएंगे: खर्ब
ऑडियो की सत्यता का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पूरे मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे।
अनीता खर्ब, जिला अधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग