{"_id":"5bc23a2cbdec2269b444481a","slug":"121539455532-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव : 6 कॉलेजों में 94 में से 14 विद्यार्थियों के हुए नामांकन रद्द, गर्वमेंट कॉलेज पानीपत व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव : 6 कॉलेजों में 94 में से 14 विद्यार्थियों के हुए नामांकन रद्द, गर्वमेंट कॉलेज पानीपत व
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव
छह कॉलेजों में 141 सीटों पर 74 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
94 विद्यार्थियों ने किया था नामांकन, 14 विद्यार्थियों के नामांकन रद्द, गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत व इसराना से 6 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन वापस
-ज्यादातर कॉलेजों में इतने कम आवेदन हैं, पूरी कमेटी का गठन होना भी संभव नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/इसराना/सनौली। छात्र संघ चुनाव के तहत जिले के छह कॉलेजों की 141 सीटों पर मात्र 94 छात्रों ने ही नामांकन किया। इनमें से भी 14 के नामांकन रद्द हो गए और छह विद्यार्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। कई कॉलेजों में तो इतने कम आवेदन आए हैं कि कमेटी भी पूरी नहीं हो सकेगी।
आर्य कॉलेज में 42 पदों पर आठ आवेदन आए थे। इसमें से एक का आवेदन रद्द कर दिया गया है। अब कॉलेज में सात आवेदन रह गए। इनमें से तीन आवेदन तो केवल मात्र बीएसई प्रथम वर्ष से है। इनमें से एक ही सीआर बनेगा। इस लिहाज से कॉलेज में मात्र पांच ही सीआर बन पाएंगे और नौ सदस्यों की कमेटी अधूरी रह जाएगी। वहीं आईबी कॉलेज में 29 सीटों पर 21 विद्यार्थियों ने नामांकन किया था। इनमें से पांच विद्यार्थियों का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद केवल 16 ही नामांकन बचे हैं।
एसडी कॉलेज में 36 सीटों पर केवल सात नामांकन आए थे। इसके बाद एक विद्यार्थी का नामांकन रद्द हो गया। अब मात्र छह विद्यार्थियों का ही आवेदन रहता है, जिनसे पूरी कमेटी नहीं बनेंगी। गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत में 16 सीटों पर 24 विद्यार्थियों ने नामांकन किया था जोकि जिले में सबसे ज्यादा थे। इनमें से दो नामांकन ज्यादा आयु के कारण रद्द कर दिए गए और दो विद्यार्थियों ने आवेदन वापस ले लिए। राजकीय महाविद्यालय इसराना में नामांकन पत्र वापस भी लिए गए। शुक्रवार को 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। शनिवार को जांच में पांच नामांकन पत्र रद्द हुए व चार छात्रों ने अपना नामांकन वापस लिया। अब मात्र आठ नामांकन रह गए हैं। इसराना महाविद्यालय में नौ सीआर बनाए जाने हैं, सात सीआर के लिए नामांकन आए हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए मात्र एक नामांकन दिनेश का आया है जो एससी वर्ग से है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में उपप्रधान का पद एससी के लिए आरक्षित होने से दिनेश का उपप्रधान बनना तय माना जा रहा है। बीकाम तृतीय वर्ष के लिए भी मात्र एक ही नामांकन पत्र छात्रा सोनिया का है। महाविद्यालय में सचिव पद छात्रा के लिए आरक्षित होने से छात्रा सोनिया का सचिव बनना तय माना जा रहा है। बीए तृतीय वर्ष से छात्र संदीप व बीएससी प्रथम वर्ष से छात्र लोकेश का एक एक नामांकन आने से दोनों सीआर बनना तय है। चुनावी मैदान में अब बीए द्वितीय वर्ष से दो उम्मीदवार भारत व सीमरन व बीकाम प्रथम वर्ष से भी दो उम्मीदवार प्रिंस व जय के बीच सीआर बनने के लिए मुकाबला होगा। दोनों तरफ से एक-एक सीआर बनना है।
नौ में से छह कक्षाओं के सीआर के लिए आए नामांकन
राजकीय महाविद्यालय में नौ सीआर बनाए जाने हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान छह कक्षाओं के लिए ही नामांक न पत्र दाखिल हुए। बीएससी द्वितीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष में सीआर के लिए कोई नामांकन नहीं आया। राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर-बापौली में दो छात्रों ने नामांक न कागजात में कमी के चलते उनके नामांक न रद्द हो गए हैं। कॉलेज में बीए फाइनल में एक ही छात्र रवि कुमार का अकेले नामांकन फार्म रह गए दूसरे छात्रों का नामांकन रद्द होने पर सर्वसम्मति से रवि कुमार बीए फाइनल का अकेले छात्र संघ का नेता चुना गया। वहीं बीए प्रथम वर्ष में दो छात्र, बीए द्वितीय वर्ष में पांच और बीकॉम प्रथम में दो, बीकॉम द्वितीय दो और बीकॉम तृतीय वर्ष तीन छात्रों के नामांक न रह गए। अब 17 तारीख को सभी कॉलेजों में चुनाव करवाकर कमेटी बनवाई जाएगी।