{"_id":"5b54d3f24f1c1bf6548b4798","slug":"121532285938-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन व उसके पति ने फोटो इन्टरनेट पर डालने की धमकी देकर छात्रा से ऐंठे 2 लाख 20 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरी बहन व उसके पति ने फोटो इन्टरनेट पर डालने की धमकी देकर छात्रा से ऐंठे 2 लाख 20 हजार रुपए
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा व्यक्ति के साथ फोटो खींच छात्रा से ऐंठे सवा दो लाख
ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पीड़िता के चाचा के साले की लड़की और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को एक शादीशुदा पुरुष के साथ खाना खाते हुए की तस्वीर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे दो लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों की मांग व ब्लैकमेलिंग को बढ़ता देख, छात्रा ने उसके परिवार वालों को बात बताई। इसके बाद परिजन इस संबंध में पीड़िता के चाचा के साले की लड़की और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह सात माह पहले सहेलियों के साथ एक दुकान पर नान खा रही थी। उसी दौरान वहां उसके मामा की लड़की निधि निवासी उझा रोड और उसका पति हैप्पी निवासी बैबल भी आ गए। इसी दौरान निधि ने उसे हैप्पी के पास खड़ा किया व उनकी फोटो खींच ली। उसके बाद से ही दोनों पति-पत्नी फोन कर फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगे। इसकी एवज में आरोपियों ने छात्रा से रुपयों की मांग की। आरोपी दंपति ने 50 हजार, 40 हजार कर कई बारी में उससे 2 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बावजूद आरोपियों ने छात्रा को ब्लैकमेल करना जारी रखा। इसके चलते आरोपियों ने छात्रा से एक लाख रुपये और देने की बात कही। छात्रा ने आरोपियों से परेशान होकर मामले की जानकारी परिवार के साथ साझा की। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत थर्मल पुलिस चौकी में दी। जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर थर्मल पुलिस ने हैप्पी निवासी बैबल और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।