{"_id":"5ad0fff14f1c1b84098b4689","slug":"121523646449-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों का निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है-लांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों का निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है-लांबा
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों का निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है : लांबा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि हरियाणा सरकार, सरकारी व अर्द्ध सरकारी महकमों का तेजी से निजीकरण कर रही है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नौकरी स्थाई नहीं कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समान काम समान वेतन की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन अपनी मांगों के समर्थन में 29 अप्रैल को जींद में ललकार रैली करेंगे। रैली में प्रदेश भर से 50 हजार से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। लांबा, शुक्रवार को शिव वर्मा स्मारक में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
लांबा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार नई भर्तियों के नाम पर करीब तीन हजार आईटीआई अनुदेशकों व अग्निशमन विंग में कई वर्षों से कार्यरत फायरमैनों व ड्राइवरों को नौकरी से हटाने की तैयारी कर रही है। कर्मचारी संगठनों के भारी विरोध के बावजूद भी रोडवेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग आदि जनसेवा के सभी विभागों में निजीकरण की जनविरोधी नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संध के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल सिंह, सीटू नेता सुनील दत्त, सुरेश कुमार, रामपाल कुंडू, जसबीर सिंह, रविंद्र कुमार, डॉ.सुरेंद्र मलिक, राजपाल, मदन सिंह, मनीष मलिक, जितेंद्र सैनी, सीता राम, राजबीर सिंह, सुखबीर रंगा, सतबीर सब्रवाल, शीशपाल मलिक, प्रीतम रावल, सुभाष चंद्र, बलदेव बागड़ी, सुल्तान मलिक, जयदीप जागलान, अमरीश त्यागी, वीरेंद्र मान आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।