फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इसराना राजकीय कॉलेज में तीन दिवसीय यूथ फेस्टीवल का आगाज

इसराना राजकीय कॉलेज में तीन दिवसीय यूथ फेस्टीवल का आगाज

Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
इसराना राजकीय कॉलेज में तीन दिवसीय यूथ फेस्टीवल का आगाज
40वां स्वर्ण जयंती जोनल यूथ फेस्टीवल का रंगारंग शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। राजकीय महाविद्यालय इसराना में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में सोमवार को तीन दिवसीय 40वें स्वर्ण जयंती जोनल यूथ फेस्टीवल का रंगारंग शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किया। कैबिनेट मंत्री पंवार ने महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का भी उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में 30 राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने का फैसला लिया है। सरकार चाहती है कि गांव की कोई भी बेटी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बीस किलो मीटर से दूर नहीं जाए। परिवहन विभाग ने बेटियों के लिए बस पास का दायरा 150 किलो मीटर तक बढ़ाया है। तीन साल पहले लिंग अनुपात एक हजार लड़कों के पीछे 837 लड़कियों का था जो अब 937 तक पहुंच चुका है। सरकार शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी प्रोत्साहन दे रही है। सरकार की खेल नीति के बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश, देश व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाला प्रदेश बना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. पीयूष कुमार ने कैबिनेट मंत्री पंवार को स्मृति चिह्न भेंट किया। कैबिनेट मंत्री पंवार ने कॉलेज में सांस्कृतिक, खेलों व अन्य गतिविधियों के सही ढ़ंग से संचालन के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। डॉ. पीयूष कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले 40वें स्वर्ण जयंती जोनल यूथ फेस्टीवल में करनाल, पानीपत, समालखा, घरौंडा, इंद्री, असंध, सफीदों व मतलौडा के 67 महाविद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र पांच मंचों पर होने वाली 43 प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रहे है। यूथ फेस्टीवल में प्रतिभागिता कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र सम्मानित किए जाएंगे। इस मौके पर बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा, एसडीओ पंचायती राज ललित कुमार, इसराना विधान सभा निगरानी समिति के चेयरमेन धर्मपाल जागलान, रणधीर सिंह जागलान, नफे सिंह एडवोकेट, रामसिंह जागलान, मास्टर प्रदीप मलिक, जगदीश जेडी, जसवंत घनघस व ओमप्रकाश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन



- परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किया शुभारंभ
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करनाल जोन के कॉलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

फोटो-4 व 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed