{"_id":"59a1ca244f1c1b83108b494c","slug":"121503775268-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम चर्चा घर का डीसी, एसपी ने किया दौरा, डीसी ने दिए सील करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम चर्चा घर का डीसी, एसपी ने किया दौरा, डीसी ने दिए सील करने के दिए निर्देश
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम चर्चा घर किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद प्रदेश में भड़की आग को देखते हुए पुलिस प्रशासन जिले में शांति व्यवस्था कायम करने में जुटा है। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने शनिवार को सनौली रोड कुराड़ के पास स्थित नाम चर्चा घर का दौरा किया। डीसी ने निरीक्षण के बाद नाम चर्चा घर को सील करने के आदेश दे दिए। जिसके बाद पुलिस ने नाम चर्चा घर से सेवादारों व चौकीदार को बाहर निकालते हुए सील कर दिया।
जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को दोपहर बाद डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी नरेश अहलावत पुलिस बल के साथ नाम चर्चा घर पर पहुंचे थे। निरीक्षण करने के बाद डीसी ने डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक व थाना सनौली प्रभारी नरेन्द्र कुमार को नाम चर्चा घर सील करने के निर्देश दिए। निर्देशों की पालन करते हुए गांव जलालपुर के सरपंच रमेश शर्मा, गांव रिशपुर के सरपंच रविन्द्र कुमार, अजमेर कुराड़, सुरेंद्र शर्मा सनौली खुर्द को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में नाम चर्चा घर में रखे सामान की लिस्ट तैयार कर उसे कमरे के अंदर रखवाया। बता दें कि शुक्रवार को डेरे के नाम चर्चा घर पर तलाशी के दौरान पुलिस प्रशासन को भारी मात्रा में लाठियां, गंड़ासे, भाले, सरिया, रोड़ा, पत्थर मिले थे। इस दौरान एसडीएम समालखा गौरव कुमार भी डटे रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कौशिक नायब तहसीलदार का कहना है कि डेरे के कुराड़ नाम चर्चा घर पर बड़ी संख्या में लाठी, गंड़ासे, रोड़ा, पत्थर मिलने पर डीसी के निर्देश पर सील लगा दी है। अब इसमें कोई भी अंदर नहीं जाएगा। बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी।