फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की सैर कराएगी भारतीय रेल

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की सैर कराएगी भारतीय रेल

Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की सैर कराएगी भारतीय रेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। धार्मिक और दार्शनिक स्थलों के दर्शनों की चाह रखने वालों के लिए भारतीय रेलवे एक खास पैकेज लेकर आई है। यात्री मात्र 11,340 देकर दक्षिण भारत के आठ तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों के लिए विशेष पर्यटन योजना तैयार की है। विशेष स्पेशल ट्रेन का नाम भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन रखा गया है। ट्रेन में कुल 800 यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 19 जुलाई को चंडीगढ़ से रवाना होकर जयपुर सहित निर्धारित नौ स्टेशनों से यात्रियों को लेकर जाएगी। इस ट्रेन में बुकिंग 19 जुलाई से पहले करवानी होगी। आईआरसीटीसी की इस योजना के तहत यात्रियों को 11,340 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज में यात्री के लिए भोजन, इंश्योरेंस और आवास की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगी।
इन स्थानों के कराए जाएंगे दर्शन
इस यात्रा के तहत यात्री दक्षिण भारत के आठ तीर्थ रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, कोवलम, त्रिवेंद्रम, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति और मल्लिाकार्जुन का भ्रमण कर सकेंगे। यात्री आईआरसीटीसी की वेब साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटआईआरसीटीसीटूरिज्मडॉटकॉम पर जाकर भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन पर लॉगआन करके अपनी सीट ऑन लाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी अधिकृत एजेंट से भी सीट बुक करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

इन स्टेशन से यात्री पकड़ सकेंगे ट्रेन
यात्री उत्तर भारत के सिर्फ नौ स्टेशनों से ही पर्यटक ट्रेन को पकड़ सकते हैं। ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से यात्रियों को लेगी। चंडीगढ़ से जयपुर तक यात्रियों को लेने के बाद पर्यटक ट्रेन सीधे रामेश्वरम रुकेगी। यात्रा 19 जुलाई को शुरू होगी और 31 जुलाई को वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के लिए मिलेगी बस
चंडीगढ़ से जयपुर तक के यात्रियों को ट्रेन सीधा रामेश्वरम उतारेंगी। वहां से धार्मिक स्थल और दार्शनिक स्थलों पर जाने के लिए आईआरसीटीसी सड़क मार्ग के लिए बस सेवा प्रदान करेंगी। इसका खर्च आईआरसीटीसी वहन करेगी। ट्रेन दिन में यात्रियों के भ्रमण के लिए स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रात में अगले धार्मिक स्थल के लिए रवाना होगी।
ट्रेन में मिलेगा शाकाहारी भोजन
ट्रेन में 13 दिन और 12 रात की यात्रा के दौरान यात्रियों को तीनों समय शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लोकल यात्रा के लिए नॉन एसी बसें और धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को शुद्ध और ताजा खाना उपलब्ध कराने के लिए पर्यटक स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार लगेगी। यात्रियों के सामान और उनकी सुरक्षा के लिए सभी कोच में निजी सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाएगी।


दक्षिण भारत की यात्रा के लिए 19 जुलाई को भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन जाएगी। यह विशेष पर्यटक ट्रेन सिर्फ 11,340 रुपये में दक्षिण भारत के आठ स्थलों का भ्रमण करवाएगी। सड़क मार्ग के लिए बस सेवा भी प्रदान कराई जाएगी। यदि यह ट्रिप कामयाब रहती है तो हर साल कम बजट में आईआरसीटीसी यात्राएं उपलब्ध करवाएगी।
अचयुत सिंह, उप महाप्रबंधक पर्यटन, आईआरसीटीसी, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed