{"_id":"5952ab9e4f1c1bcb058b4613","slug":"121498590110-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड जीत देश का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड जीत देश का नाम किया रोशन
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य कॉलेज की चार खिलाड़ियों ने इंडो-थाईलैंड इंटरनेशल किंग्स कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्रबंधन समिति और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया। प्राचार्य ने इस शानदार जीत के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि बैंकॉक-थाईलैंड में 21 से 23 जून तक आयोजित इंडो-थाईलैंड इंटरनेशनल किंग्स कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप में महाविद्यालय की चार खिलाड़ियों प्रियंका, शीतल, किरण और रेणु ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की टीम को दो मैचों की शृंखला में 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, भारती, प्रशिक्षक राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, नवीन, अंजू गौतम आदि मौजूद रहीं।