फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -प्रधान ने एक केंडीडेट को पीजीटी मैथ लगाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया

-प्रधान ने एक केंडीडेट को पीजीटी मैथ लगाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया

Thu, 22 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
-प्रधान ने एक केंडीडेट को पीजीटी मैथ लगाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया
एसडीवीएम के प्रधान ने डीईओ पर आरोप लगा पीएम और सीएम को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर स्कूल सीनियर विंग के प्रधान ने जिला शिक्षा अधिकारी पर एक टीचर की ज्वाइनिंग का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऐसा न होने पर अभिभावक संघ से मिलकर स्कूल की रिपोर्ट को आउट करने की बात कही है। प्रधान ने डीईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सब आरोपों को निराधार बताया है और प्रधान के आरोपों को विभागीय जांच को प्रभावित करने वाला बताया है।
एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग के प्रधान सतीश चंद्रा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीईओ उदय प्रताप सिंह ने उनको 20 जून को दोपहर बाद 1:50 बजे फोन किया। उन्होंने करीब 50 सेकंड तक बात की और नेहा शर्मा को गणित पीजीटी टीचर लगाने की बात कही। इसपर उन्होंने डीईओ को बच्चों के भविष्य को देखते हुए मेरिट में आने पर ही टीचर का सिलेक्शन करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि डीईओ उनका जवाब सुनकर बिफर गए। विदित है कि पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल प्रबंधन पर शिक्षा विभाग की परमिशन बिना दो स्कूल चलाने का आरोप मंगलवार को मीडिया के सामने लगाया था।
विज्ञापन

वर्जन-----
शहर में एसडी विद्या मंदिर सीनियर व जूनियर विंग की किसी तरह की परमिशन नहीं है। विभाग से सनातन धर्म विद्या मंदिर जीटी रोड के नाम से परमिशन ली गई है। मंडल स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी के पास अभिभावकों ने शिकायत की थी। कमेटी के आदेश पर स्कूल की जांच की गई। मैंने 14 जून को इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर कमेटी के पास भेज दी। ऑफिस के एक क्लर्क की पत्नी रेखा शर्मा ने स्कूल में पीजीटी मैथ के लिए अप्लाई किया था। मैंने प्रधान को फोन कर नेहा शर्मा के बारे में कहा था। प्रधान ने नेहा शर्मा का बायोडाटा पहले से ही आने की बात कही थी और गाड़ी ड्राइव करने की बात कहकर इसका मैसेज भेजने को कहा। मैंने नेहा शर्मा के इंटरव्यू के बारे में मैसेज कर दिया। मैंने उनका सिलेक्शन करने का किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। स्कूल प्रबंधन शिक्षा विभाग की जांच को प्रभावित करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। ये सब आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय प्रताप सिंह, डीईओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed