फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 lakh rupees were cheated from a young man in the name of sending him to Australia

Panipat News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 12 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees were cheated from a young man in the name of sending him to Australia
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के युवक से मेरठ व दिल्ली के तीन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने न तो युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब इनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन


उग्राखेड़ी गांव निवासी गौरव मलिक ने बताया कि उसके भाई सचिन की मेरठ निवासी सुशील लखानी से जान पहचान थी। सुशील लखानी ने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाता है। उसने कहा कि वह उसे ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। इसमें 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। वह उनकी बातों में आ गया। उसने फरवरी 2023 में सुशील लखानी ने अपने जानकार मेरठ निवासी गजेंद्र के खाते में 12 लाख व अपने दूसरे जानकार दिल्ली निवासी आशुतोष के खाते में तीन लाख रुपये डलवा लिए। यह तीनों से उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का दावा कर रहे थे। पैसे देने के बाद भी इन्होंने उसको ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। वह झूठा आश्वासन देते रहे। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो यह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इन्होंने न तो उसे पैसे वापस किए और न ही उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा। बहुत बार कहने के बाद इन्होंने उसके तीन लाख रुपये वापस किए हैं। 12 लाख रुपये की इन्होंने उसके साथ ठगी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed