फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 child laborers freed

Panipat News: 12 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
12 child laborers freed
पानीपत। ऑपरेशन मुस्कान के तहत संयुक्त टीम ने फ्लोरा चौक और सेक्टर 11-12 स्थित होटल, डेयरी, ढाबे व हत्थे पर बालश्रम कर रहे 12 किशारों को मुक्त कराया है। सभी किशोरों की मेडिकल जांच कराई गई और उन्हें पुनर्वास केंद्र में छोड़ा गया है। सभी बच्चों की आयु आठ से 16 वर्ष के बीच है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिकारियों को उद्देश्य है कि वह जिले को बालश्रम मुक्त बनाए और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करे।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन और पूर्व चेयरमैन बाल कल्याण समिति डॉ. राज सिंह सांगवान की अध्यक्षता में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) से एएसआई सुनील, एचसी राजकुमार, एचसी राजेश, चाइल्ड लाइन से जिला को-ऑर्डिनेटर पूजा मलिक, सदस्य अनिल, सूरज, अमित, अंकित, रविंद्र व काउंसलर नीलम ने मुस्कान ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यु करने का मुख्य उद्देश्य पानीपत जिले को बच्चों संबंधी अपराध से मुक्त करवाना है। अपील की कि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में मिले या किसी भी कोठी, दुकान, व्यावसायिक स्थान या फैक्ट्रियों में काम करता दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में पैसों का लालच देकर बच्चों को बेचा जाता है। इसके बाद बच्चों को अनेक प्रकार की प्रताड़नाएं दी जाती हैं। ऐसे बच्चों को ढूंढकर निकालना और उन्हें शिक्षा के रास्ते पर लेकर जाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 11 स्थित एक दूध की डेयरी से टीम ने 16 वर्षीय किशोर को रेस्क्यु किया। आरोप है कि डेयरी संचालक के इशारे पर किशोर ने टीम को चाकू दिखाकर भागने की धमकी दी। टीम ने डेयरी संचालक के खिलाफ लिखित में थाना पुलिस को शिकायत देकर बालश्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed