फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11th class student attacked with baton in one year old enmity

Panipat News: एक साल पुरानी रंजिश में 11वीं के छात्र पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
11th class student attacked with baton in one year old enmity
पानीपत। किशनपुरा रोड अनाज मंडी गेट के पास एक साल पुरानी रंजिश में 11वीं के छात्र पर करीब 10 युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी सोनू ने बताया कि वह किशनपुरा में सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी एक साल पहले संजय कॉलोनी निवासी पारस के साथ कहासुनी हो गई थी। इससे पारस मन में रंजिश रखता था। वह मंगलवार को अपने दोस्त तनिष्क, विशाल, मीठू, प्रिंस व 8-10 अन्य युवकों के साथ आया और अनाज मंडी गेट के सामने किशनपुरा रोड पर उसे रोक लिया। पारस ने हाथ में लिए डंडे से उस पर हमला कर दिया। विशाल, मीठू फौजी भी उसे सड़क पर गिराकर पीटने लगे। भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed