फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुल के नीचे पार्किंग बन जाने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग पुलिस ने सर्विस लैंड से हटाए वाहन तो लोगों ने फुटपाथ को बनाया पार्किंग

पुल के नीचे पार्किंग बन जाने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग पुलिस ने सर्विस लैंड से हटाए वाहन तो लोगों ने फुटपाथ को बनाया पार्किंग

Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुल के नीचे पार्किंग बन जाने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग पुलिस ने सर्विस लैंड से हटाए वाहन तो लोगों ने फुटपाथ को बनाया पार्किंग
संख्या :- 30 व 31
विज्ञापन


सर्विस लेन से हटाए वाहन तो लोगों ने फुटपाथ को बनाया पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे एक साथ सात हजार वाहनों के पार्क होने की क्षमता वाली पार्किंग में टाइलें लग जाने के बाद भी कुछ लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से परहेज रख रहे हैं। पुलिस ने पांच दिनों में 250 वाहनों को इंपाउंड किया। इसके बाद लोगों ने सर्विस लेन पर वाहन लगाने तो बंद कर दिए हैं, लेकिन फुटपाथ पर खड़े करने लगे। इस कारण सर्विस लेन पर चलने के लिए मजबूर हैं।
इस बारे में एक प्रयास संस्था के सदस्य गौरव लिखा ने कहा कि पार्किंग में ठीक ढंग से वाहन पार्क करवाना उनका काम है, लेकिन पार्किंग से बाहर खड़े वाहनों को पार्किंग के अंदर तक पहुंचाना कार्य पुलिस प्रशासन का है। पुलिस प्रशासन ने सर्विस लेन से वाहन हटाकर बढ़िया कार्य किया है। अब पुलिस प्रशासन को देखना चाहिए कि किस-किस जगह पर लोगों ने फुटपाथ पर अवैध रूप से वाहन पार्क कर दिए हैं व उन वाहनों को जब्त करके उनके चालान काटने चाहिए। फुटपाथ पर वाहन खड़े होने से लोगों को चलने के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करना पड़ता है। जो खतरे से खाली नहीं है। पैदल लोगों के लिए सर्विस लेन पर इतनी ट्रैफिक में सर्विस लेन पर चलना जोखिमों से भरा हुआ है।
विज्ञापन


यहां होते हैं सबसे ज्यादा फुटपाथ वाहन पार्क
आर्य कॉलेज के बाहर, रेड लाइट पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर, रेड लाइट से आगे रिलायंस डिजिटल शोरूम के सामने, आईबी कॉलेज के सामने व उसके अपोजिट साइड एसबीआई बैंक के सामने, गोहाना रोड के पास निजी कोचिंग सेंटरों के सामने, इनके अलावा शहर में जीटी रोड पर सारा फुटपाथ दुकानदारों द्वारा फ्लैक्स रखकर या बाहर तक सामान रखकर घेर लिया गया है। इस कारण भी लोगों को सर्विस लेन या रोड पर ही पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed