फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आसाराम को उम्रकैद की सजा में अहम रोल निभाने वाले मुख्य गवाह की बढ़ाई सुरक्षा

आसाराम को उम्रकैद की सजा में अहम रोल निभाने वाले मुख्य गवाह की बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 26 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
आसाराम को उम्रकैद की सजा में अहम रोल निभाने वाले मुख्य गवाह की बढ़ाई सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सनौली।
यौन शोषण मामले में दोषी करार आसाराम को जोधपुर अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने पर उनके खिलाफ गवाही देने वाले महेंद्र चावला ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। महेंद्र चावला ने कहा कि ऐसे ढोंगी बाबाओं को उम्रकैद की जगह फांसी देनी चाहिए, ताकि इसके बाद कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे। हालांकि महेंद्र ने उसे दी गई सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उसने बताया कि उसकी जान को खतरा है। अभी राज्य सरकार ने उसे हरियाणा पुलिस के दो जवान उसकी सुरक्षा में लगा रखे हैं। महेंद्र ने बताया कि उसे राज्य सुरक्षा के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा दी जाए। अभी तक आसाराम के बेटे नारायण सांई को सजा नहीं हुई है। उस केस में भी वह गवाह है। इसी के मद्देनजर उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। आसाराम को सजा होने के बाद भी उन्हें जीवन भर जान का खतरा रहेगा। दूसरी ओर डोडाला गांव स्थित आसाराम बापू के आश्रम में सजा सुनाए जाने से पहले उनके अनुयायी पूजा पाठ करते रहे।

आसाराम के डाडोला स्थित आश्रम पर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी
जोधपुर में अदालत द्वारा आसाराम व दो अन्य को सजा सुनाए जाने पर गांव डाडौला स्थित आश्रम पर थाना चांदनी बाग की पुलिस टीम तैनात रही। डाडौला आश्रम में पिछले 7 दिन से आश्रम के संचालक संजय के नेतृत्व में 8 साधक हर रोज हवन यज्ञ व पूजा अर्चना रहे थे ताकि आसाराम जेल से छूट जाए। हालांकि बुधवार को आश्रम में सभी गतिविधियां बंद रही। आश्रम संचालक संजय ने कहा कि अभी वे अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। 20 वर्षों से गांव डाडौला में आश्रम है और करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें वे भी सत्संग कर चुके हैं।
विज्ञापन


चावला की सुरक्षा में पुलिस रही अलर्ट:
इधर, महेंद्र चावला की सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस भी सतर्क दिखाई दी। आशाराम व नारायण सांई केस के मुख्य गवाह हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले में स्थित गांव सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला की सुरक्षा फिलहाल बढ़ाई गई है। पहले उनकी सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई है। चावला पर 13 मई 2015 में घर पर ही गोली चलाकर हत्या का प्रयास होने पर अब पुलिस सतर्क है। चावला ने बताया कि वह आसाराम के डेरे में मार्केटिंग का काम करता था। आसाराम की साधिकाएं लड़कियों का ब्रेनवाश कर समर्पण के लिए तैयार करती थी। फिर आसाराम उनका यौन शोषण करता था। ऐसा ही अय्याश उसका बेटा नारायण सांई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी जितेंद्र आंतिल ने बताया कि पुलिस महेंद्र चावला की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। उनकी सुरक्षा में 5 पुलिस कर्मी 24 घंटे के लिए तैनात किए गए हैं। हर रोज सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा।


आसाराम को उम्रकैद की सजा में अहम रोल निभाने वाले मुख्य गवाह महेंद्र चावला की बढ़ाई सुरक्षा
- अनुयायी आश्रम में भगवान की करते रहे पूजा
- मुख्य गवाह पर पहले एक बार हो चुका जानलेवा हमला, आसाराम के बेटे नारायण सांई के खिलाफ भी है गवाह
फोटो संख्या 29 व 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed