फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सी.एच.सी. ददलाना मे पुराने कर्मीयों को हटाकर ठेकेदार के नये आदमी लगाने के विरोध मे ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया,

सी.एच.सी. ददलाना मे पुराने कर्मीयों को हटाकर ठेकेदार के नये आदमी लगाने के विरोध मे ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया,

Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सी.एच.सी. ददलाना मे पुराने कर्मीयों को हटाकर ठेकेदार के नये आदमी लगाने के विरोध मे ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया,

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित गांव ददलाना के सामुदायिक केंद्र से निकाले गए पुराने कर्मियों व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीएमओ के नाम एक ज्ञापन दिया। ग्रामीणों धर्मपाल, कर्मबीर, सोहन लाल, मक्खन सिंह, अजय राजपूत, मनबीर, यशपाल, राजपाल, नरेश आदि ने बताया कि इस केंद्र में जो लोग पिछले कई सालों से काम कर रहे थे। उन्हें निकालकर अब ठेकेदार अपनी मनमर्जी से भर्ती कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनकी है भवन भी उन्होंने अपने खर्च से बनाया। उसके बाद भी गांव के लोगों को नौकरी से निकालना ग्रामीणों के साथ अन्याय है। जिसे ग्रामीण कभी सहन नही करेंगे। वहीं इस मामले को लेकर गांव के सरपंच नरेंद्र राणा हलका विधायक से मिलने गए हैं। डॉ. अमन गांधी ने बताया कि जो भी कर्मचारी लगाए जाते है वो पानीपत मुख्यालय में इंटरव्यू देकर आते है। उसके बाद ही यहां पर उनकी नियुक्ति होती है। घटना की जानकारी मिलने पर बोहली चौकी इंचार्ज पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।

सरपंच नरेंद्र राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत ने साढ़े चार एकड़ जमीन 2008 में अस्पताल बनाने के लिए फ्री में दी थी। सरकार ने केवल अस्पताल का भवन बनाया था। ऐसे में ग्रामीणों का भी इस पर कुछ हक बनता है।
विज्ञापन

यह सब ठेकेदार के आदमी होते है। इनका इंटरव्यू नहीं होता हमें तो सजेस्ट करना होता है।
सुखबीर सिंह सीएमओ


सीएचसी ददलाना में पुराने कर्मियों को हटाकर ठेकेदार के नये आदमी लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया,
सरपंच ने विधायक से मुलाकात की
फोटो संख्या-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed