{"_id":"5ada35b94f1c1b05418b5a43","slug":"11524250041-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमण माजरा में गेहूं की फसल में लगी आग 10 किलोमीटर सुताना तक पहुंची, चार गांवों के 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमण माजरा में गेहूं की फसल में लगी आग 10 किलोमीटर सुताना तक पहुंची, चार गांवों के 1
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण माजरा में गेहूं की फसल में लगी आग 10 किलोमीटर दूर सुताना तक पहुंची
थर्मल/इसराना। आग का किसानों पर कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब सनौली के बाद इसराना और मतलौडा ब्लॉक में भी किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार सुबह इसराना के गांव ब्राह्मण माजरा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। तब तक आग दूसरों गांवों के खेतों में भी पहुंच चुकी थी। आग ने चार गांवों के 44 किसानों की 286 एकड़ फसल को राख कर दिया। 560 एकड़ में फाने भी जले हैं। इसकी तूड़ी बननी थी। दमकल विभाग, रिफाइनरी, थर्मल व एनएफएल की 40 गाड़ियों ने 5 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इसमें किसानों का ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
ऐसे भड़की आग
सुबह 11 बजे ब्राह्मण माजरा में शार्ट सर्किट से आग लगी। हवा के कारण आग तेजी से फैली। पहले आग कालखा गांव में पहुंची। यहां पर एक दर्जन किसानों की फसल राख हो गई। इसके बाद आग कालखा, भादड़ व सुताना गांव में भी पहुंच गई। आग की चपेट में बलवान, सुनील कुमार, धर्मा, सोनू, बलकार शर्मा, सुरेश कुमार व भादड़ निवासी हवा सिंह, बलवान, सही राम, ख्यातीराम, लक्ष्मण, कप्तान, कर्ण सिंह, देवेंद्र, बलवान, रणजीत समेत 18 किसानों की फसल इसकी चपेट में आ गई। किसानों ने पेड़ की टहनियां तोड़ आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रजवाहे से पानी भरकर आग को बूझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग, रिफाइनरी, एनएफएल व थर्मल की लगभग 40 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इसराना में कुल 560 एकड़ में फाने जले
इसराना के गांव मांडी, कालखा व भादड़ में किसानों के 550 एकड़ में जले फाने भी जलकर राख हो गए। इनकी तूड़ी बनाई जानी थी। फाने जलने से भी किसानों को नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद किसान सदमे में हैं। किसानों ने बताया कि ब्राह्मण माजरा के पास कई दिनों से बिजली के हाई टेंशन तारों से स्पार्किंग हो रही थी। इसकी शिकायत बिजली निगम को भी दी गई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। किसानों ने इस हादसे के बाद सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
गाड़ियों की कमी के कारण प्रशासन हो रहा है लाचार साबित:
पानीपत में दमकल विभाग की कुल 14 गाड़ियां हैं। इनमें से समालखा में दो गाड़ियां, सनौली में एक, बापौली में एक, इसराना व थर्मल क्षेत्र में एक एक गाड़ी को तैनात किया गया है। लेकिन आग लगने के बाद एक गाड़ी से आग पर काबू पाने मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रिफाइनरी, एनएफएल व थर्मल से गाड़ियों को मंगवाना पड़ता है।
दो दिन में किसानों की जल चुकी है सवा 500 एकड़ फसल
सनौली, समालखा, मतलौडा व इसराना खड़ में दो दिन में लगभग 60 किसानों की सवा 500 एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी है। जबकि लगभग 980 एकड़ में फांस जल चुकी है। कई जगहों पर आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधौिकतर बार आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
अमर उजाला की अपील
- खेतों के आसपास बीड़ी सिगरेट ना पीएं
-खेतों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें।
- अगर बिजली की तारों में स्पार्किंग हो रही है तो इसकी सूचना बिजली निगम को दें।
-आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दें।
-फानों में आग ना लगाएं।
फायर ब्रिगेड विभाग को हाई अलर्ट जारी किया है, बिजली निगम को निर्देश : डीसी
जिले में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं दुख देने वाली है। किसानों की काफी फसल जली है। इन घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड विभाग को हाई अलर्ट जारी किया है। बिजली निगम को भी निरंतर बिजली के तारों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन किसानों की हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है।
- सुमेधा कटारिया, डीसी पानीपत।
बिजली निगम के एसडीओ पर केस दर्ज
-गांव जाटल में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 35 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार को किसान नरेंद्र कुमार पुत्र मौजीराम निवासी गांव जाटल की शिकायत पर उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की पानीपत सब डिवीजन के तहत आने वाली मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 के तहत केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि बुधवार को पानीपत के गांव जाटल के रकबे में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई थी। इसमें 35 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी। वहीं दमकल के तीन टेंडर आग को काबू करने के लिए घटनास्थल पहुंचे थे, लेकिन तब तक किसानों ने संयुक्त प्रयास कर आग को काबू कर लिया था। हालांकि आग को काबू करने के दौरान एक किसान के ट्रैक्टर के पहिये भी आग में जल गए थे। आग लगने की इस घटना से किसानों का करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं किसानों ने फसल में आग लगने की घटना के लिए बिजली निगम की मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बिजली निगम की मॉडल टाउन सब डिवीजन के एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीओ बिजली निगम से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।