{"_id":"5a64da014f1c1b6c268b5ab8","slug":"11516558849-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-मां-बेटा एक शादी समारोह में जाने के लिए खड़े थे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-मां-बेटा एक शादी समारोह में जाने के लिए खड़े थे बाहर
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएंडटी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर की मां से सोने की चेन झपटी
पानीपत। मॉडल टाउन में एलएंडटी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर की मां से सोने की चेन झपट ली। मोटरसाइकिल सवार दोनों झपटमारों ने उसको किसी का पता पूछने के बहाने बातों में उलझा लिया। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पॉश एरिया मॉडल टाउन में रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल सवार दो झपटमार एक महिला की दो तोले सोने की चेन झपटकर ले गए। रणसिंह निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वह एलएनटी कंपनी में कंस्ट्रक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह और उसकी मां रविवार को एक शादी समारोह में जा रहे थे। उसकी मां रामकौर पवन ठकराल के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर खड़ी थी। इसी समय एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और किसी के मकान के बारे में पूछने लगे। उसकी मां उनकी बातों में आ गई। वे दोनों उसकी मां के गले से दो तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे उनके हाथ नहीं लगे। मॉडल टाउन चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।