{"_id":"59763f4c4f1c1ba2228b475b","slug":"11500921676-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी हटाने के लिए भाजपा पार्षद और व्यापारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी हटाने के लिए भाजपा पार्षद और व्यापारी आमने-सामने
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुग्गी हटाने को लेकर भाजपा पार्षद-व्यापारी आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया तिकोना पार्क के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियां हटाने को लेकर सोमवार को भाजपा पार्षद व व्यापारी आमने सामने हो गए। व्यापारी जहां झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने की मांग कर रहे थे, वहीं भाजपा पार्षद झोपड़ियों को कुछ दिन और न हटाने की बात कहते रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घुमंतू परिवारों के लिए बनाई जा रही प्लानिंग का हवाला देते हुए 15 दिन के लिए कार्रवाई रोकने की कही बात। भाजपा पार्षद द्वारा झुग्गी-झोपड़ियां हटाने का विरोध करने पर व्यापारियों ने पार्षद को खूब खरी-खरी सुनाई और कहा कि वोट हमारी और सपोर्ट झुग्गी-झोपड़ी वालों की। काफी देर तक चली गहमा-गहमी के बाद झुग्गी-झोपडिय़ों को हटाने का काम 15 दिनों के लिए टाल दिया।
ओल्ड इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री मालिकों ने तिकोना पार्क के पास सालों से बसी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को नगर-निगम अधिकारी पुलिस बल व जेसीबी लेकर झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए पहुंचे और झुग्गी-झोपड़ियों को खाली करने की बात कही। तभी वहां से गुजर रहे भाजपा पार्षद लोकेश नागरू ने गाड़ी रोकी। झुग्गी-झोपड़ी वालों ने भाजपा पार्षद से वहीं बसे रहने की गुहार लगाई। लोकेश नागरू ने अमले को काम रोकने की बात कही। इस पर व्यापारी भड़क उठे।
भाजपा पार्षद लोकेश नागरू ने कहा कि सालों से यहां झुग्गी-झोपड़ियां लगी हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा घुमंतू परिवारों के लिए घुमंतू जाति बोर्ड का गठन किया है। ऐसे लोगों को आश्रय देने की प्लानिंग चल रही है। जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। इसलिए अधिकारियों को तोड़-फोड़ की कार्रवाई को करीब 15 दिन के लिए टालने की बात कही थी। अधिकारियों ने बात का समर्थन करते हुए 15 दिन का समय दिया है।