{"_id":"595276104f1c1b333c8b4720","slug":"11498576400-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अमरभवन चौक पर हवन में जीएसटी की आहूति डालेंगे कपड़ा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अमरभवन चौक पर हवन में जीएसटी की आहूति डालेंगे कपड़ा व्यापारी
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीएसटी के विरोध में पानीपत शहर की सभी कपड़ा मार्केट लामबंद हो गए हैं। सभी ने 28 और 29 जून को दो दिन के लिए मार्केट बंद करने का फैसला लिया है। व्यापारी मंगलवार को जीएसटी के विरोध में अमर भवन चौक पर हवन में जीएसटी की आहुति देंगे। कपड़ा व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि कपड़े पर जीएसटी उन्हें मंजूर नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे कपड़े से संबंधित सभी मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे।
शहर के कपड़े से संबंधित शहर की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद एसडी कॉलेज रोड पर श्याम सचदेवा के कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता चैंबर ऑफ टैक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान राकेश चुघ ने की। जिसमें सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने जीएसटी के विरोध में दो दिन के लिए शहर के सभी कपड़ा मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया। कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि 28 जून को सरकार को सद्बुद्धि के लिए अमर भवन चौक पर हवन होगा। इसमें व्यापारी जीएसटी की आहुति डालेंगे। सीटीएमए के प्रधान राकेश चुघ ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों पर जीएसटी लगाना गलत है। इससे छोटे कपड़ा व्यापारियों की फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। कहा कि सीटीएमए से संबंधी सभी 10 एसोसिएशन और कंबल एसोसिएशन से संबंधी सभी फैक्ट्रियां दो दिन बंद रहेंगी। श्याम सचदेवा ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो कपड़ा व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पचरंगा बाजार मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन से ओम चावला, काकू बंसल, अशोक जैन, सचिन रावल, अशोक अग्रवाल, पानीपत हैंडलूम अमरभवन चौक से मदन बरेजा, तिलकराज खट्टर, अमीर, कचहरी मार्केट से हरमिंद्र सिंह दुआ, सन्नी कालड़ा, भूपेंद्र गुलाटी, जगदीश सिंगला, अशोक भाटिया, पानीपत हैंडलूम सप्लायर्स एसोसिएशन से बलदेव राज रेवड़ी, शॉल एसोसिएशन से पार्षद अशोक नारंग, ठाकरदास शर्मा, राजेश विज, सेठी चौक एसोसिएशन से सचिन जताना मौजूद रहे।