फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पर्दा व्यापारी का हैदराबादी अस्पताल के बाहर से अपहरण, नौ गिरफ्तार

पर्दा व्यापारी का हैदराबादी अस्पताल के बाहर से अपहरण, नौ गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
पर्दा व्यापारी का हैदराबादी अस्पताल के बाहर से अपहरण, नौ गिरफ्तार
पर्दा व्यापारी का हैदराबादी अस्पताल के बाहर से अपहरण, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल के बाहर से पर्दे के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया। वारदात के वक्त वह अपने भाई को अस्पताल में दवा दिलवाने गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों में सवार आरोपियों को सनौली नाके पर काबू कर लिया। पुलिस ने व्यापारी को सही सलामत बचा लिया। पुलिस ने अपहरण के मामले में नौ आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
शहर के रानी महल निवासी गौरव पर्दे का व्यापार करता है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार दोपहर बाद तीन बजे दिन के समय हैदराबादी अस्पताल में अपने छोटे भाई सन्नी को दवा दिलवाने गया था। वह अस्पताल के बाहर खड़ा था। इसी समय स्वीफ्ट डिजायर और इको स्पोर्ट गाड़ी सवार बदमाशों ने गौरव का अपहरण कर लिया और सनौली रोड से यूपी की तरफ भागने लगे। अपहरण की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को डाला और वीटी कराई। पुलिस अधिकारियों ने पूरे शहर की नाकाबंदी करा दी और उक्त दोनों गाड़ियों की तलाश शुरू कर दी। सनौली नाका पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को रुकवा लिया। इसी समय थाना शहर पुलिस गाड़ियों का पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख गाड़ी सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने नौ आरोपियों को काबू कर लिया और अपहृत गौरव को छुड़वा लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दिलशाद निवासी मोहल्ला आलकलां थाना कैराना शामली, इरसाद निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना शामली, सोहेब निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना शामली, तोसीब निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कैराना शामली, सद्दाम निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना शामली, सुहेल निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना शामली, कसीस निवासी मस्ताना चौक पानीपत, सचिन निवासी गांव महराना पानीपत, संदीप निवासी पूठर पानीपत के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इनमें से सुहेल अपहरण का मास्टर माइंड मिला। सुहेल ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह गौरव से कानपुर में मिला था। उसने उसके साथ बिजनेस की बात की थी। गौरव के पास से काफी पैसा मिलने की उम्मीद से उसका अपहरण किया था। उसने अपने मोहल्ले के ही कुछ लड़कों से बातचीत की और गौरव के अपहरण की योजना बनाई।
विज्ञापन


पुलिस को सनौली रोड हैदराबादी अस्पताल के बाहर से एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। कंट्रोल रूम में इसकी वीटी करा दी गई थी। दो गाड़ी सवार नौ आरोपियों को सनौली नाके से काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से युवक को सही सलामत छुड़वा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed