{"_id":"59442cee4f1c1b4f568b4b33","slug":"11497640174-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए-टू के अधिकारी ने लगाए गए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए-टू के अधिकारी ने लगाए गए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने फूंका सीआईए-टू का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जोगी की अध्यक्षता मेें आपीआई के कार्यकर्ताओं ने सीआईए-2 के एसआई का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने एसआई बिजेंद्र पर रिश्वत लेने व अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। वहीं एसआई बिजेंद्र ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जोगी ने बताया कि सीआईए-टू के एसआई बिजेंद्र ने गांव डाहर निवासी सुरेश कुमार को 11 जून को बिना बिना वजह सीआईए-टू मेें ले जाकर थर्ड डिग्री दी और छोड़ने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। पांच हजार रुपये देने के बाद ही सुरेश को छोड़ा गया था। मनोज जोगी ने आरोप लगाया कि एसआई बिजेंद्र को राज्य चौकी ब्यूरो द्वारा भगौड़ा करार दिया गया है। बावजूद इसके गैर कानूनी तरीके से अपनी ड्यूटी कर रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
मनोज जोगी ने सरकार ने मांग की है कि इस प्रकार के अधिकारियों को अपने पद पर रहने का कोई अधिकारी नहीं है। इसलिए इसे अपने पद से बर्खास्त किया जाए। इस अधिकारी ने जिस-जिस कार्यालय में कार्य किया है। सभी कार्यालयों से विभागीय जांच करवाई जाए व इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुनील वाल्मीकि, नरेश डाहर, सुभाष, हरपाल, मिथलेश कश्यप, विजयपाल, देवीदयाल कश्यप, विनोद, नवीन भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बारे में सीआईए-टू से एसआई बिजेंद्र त्यागी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने न तो किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की और ना ही किसी से रिश्वत मांगी। उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।