फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   112 files of new death and 187 cases of division pending

Panipat News: नए इंतकाल की 112 फाइलें और तकसीम के 187 मामले लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
112 files of new death and 187 cases of division pending
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापामारी में जिला सचिवालय के सामने पुरानी तहसील स्थित पटवार भवन में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की मनमर्जी की पोल खुली। पटवारी इंतकाल की फाइलों को दबाए मिले। नए इंतकाल की 112 फाइलें पटवारियों के पास मिलीं। इसके अलावा तकसीम से संंबंधित 187 केस नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पास मिले। सुबह नौ बजे सभी पटवारी अपने कार्यालय में नहीं मिले। 11 में से तीन पटवारी यहां मिले। दो पटवारी कार्यालय के काम से तहसील में मिले। बाकी कई पटवारी गैरहाजिर थे। उड़नदस्ते ने फरियादियों से बात की तो उनका दर्द छलक आया। लोग महीनों से काम के लिए पटवारियों के चक्कर काटते पाए गए। डीआरओ राजकुमार भौरिया भी सूचना पाकर पहुंचे। उन्होंने गैरहाजिर पटवारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया और पटवारखाना में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर बलीराम के नेतृत्व में टीम बुधवार सुबह नौ बजे पुरानी तहसील स्थित पटवार भवन में पहुंची। पटवारखाना में तहसील पानीपत के फील्ड कानूनगो इरफान हाजिर मिले। उनसे पटवारियों की जानकारी ली। यहां 11 पटवारियों में से सलेंद्र पटवारी हलका उग्राखेड़ी, विवेक चहल हलका पटवारी चंदौली व सुनील मलिक हलका पटवारी मखदूम जगदाण कार्यालय में हाजिर मिले। फील्ड कानूनगो प्रताप एसडीएम समालखा में गए थे। सत्यनारायण पटवारी हलका काबड़ी, दिलावर पटवारी हलका बबैल, रवि पटवारी हलका गद्दीवाड़ा (बिंझौल) जिला सचिवालय में हाजिर मिले। लेखराज पटवारी, हिमांशु व सुभाष पटवारी गैरहाजिर पाए गए। कुलदीप भटनागर पटवारी पत्ती इंसार का कार्यालय बंद मिला। वह सीएमओ कार्यालय में सरकारी काम से मिले।
विज्ञापन

जांच में तकसीम इंतकाल का एक, नए इंतकाल 112, विरासत इंतकाल छह व निशानदेही के पांच केस लंबित मिले। न्यायालय तहसीलदार में 95 तकसीम केस विचाराधीन मिले। इनमें 32 तीन माह से अधिक, 21 छह माह से अधिक, 42 एक वर्ष से अधिक के मिले। नायब तहसीलदार के पास तकसीम के 92 केस विचाराधीन मिले। इनमें से 32 मामले तीन माह से अधिक, 20 छह माह और 40 केस एक वर्ष से अधिक से विचाराधीन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों से परेशान लोगों का छलका दर्द-
पटवारी फोन तक नहीं उठाते
बड़ौली निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह खेत की जमीन की जानकारी लेने के लिए आठ महीने से पटवार भवन के चक्कर काट रहे हैं। हिमांशु पटवारी के पास उनका मामला था। उनका अब तबादला हो गया है। इन आठ महीनों में सुभाष और जितेंद्र के पास चार्ज रहा। अब सुभाष के पास चार्ज आ गया है। इन आठ महीनों में हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। अब पटवारी फोन तक नहीं उठाते।

आसन कलां निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले असंध रोड पर दो दुकानें ली थीं। इनका अब तक इंतकाल नहीं हुआ है। जबकि नियमानुसार रजिस्टरी के साथ इंतकाल हो जाना चाहिए। पिछले दिनों पटवारी बदल दिए गए। वह रजिस्टरी के कागज तीन बार पटवारियों को दे चुके हैं, लेकिन इंतकाल दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed