फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मौसम फिर लेगा यू-टर्न, बदलेगा मौसम का मिजाज, मंगलवार से हो सकती है बारिश

मौसम फिर लेगा यू-टर्न, बदलेगा मौसम का मिजाज, मंगलवार से हो सकती है बारिश

Mon, 25 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मौसम फिर लेगा यू-टर्न, बदलेगा मौसम का मिजाज, मंगलवार से हो सकती है बारिश
बदलेगा मौसम का मिजाज, मंगलवार से हो सकती है बारिश
विज्ञापन

पानीपत। मौसम में चला परिवर्तन का दौर जारी है। प्रकृति लोगों को कभी धूप, कभी बादल तो कभी बूंदाबांदी या बारिश का अहसास करा रही है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्का परिवर्तन रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच एक बार फिर मौसम द्वारा यू-टर्न लेने की संभावना बनी हुई है। चार दिन पूर्व जिले में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया था। रविवार को भी मौसम साफ रहा। सोमवार को भी छिटपूट बादलों को छोड़कर मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस माह 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मार्च के पहले सप्ताह के अधिकतर दिनों में भी हल्की या तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
14 से गिरकर 9 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों चलने वाली तेज हवाओं ने विशेषकर रात को सिहरन बढ़ाई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। तीन दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक बना हुआ था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

तेज बारिश या ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है नुकसान
पानीपत क्षेत्र में अब तक हुई बारिश अथवा बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। लेकिन आगामी दिनों में होने वाली तेज बारिश तथा चलने वाली हवा गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी से विशेषकर गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज बारिश अथवा ओलावृष्टि होने की स्थिति में फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इन दिनों हवा की गति भी 10 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले इन दिनों जताई जा रही बारिश की संभावना
तिथि बारिश की संभावना
26 फरवरी 5.3 एमएम
27 फरवरी 5.7 एमएम
1 मार्च 1.1 एमएम
2 मार्च 4.3 एमएम
4 मार्च 9.6 एमएम
5 मार्च 0.8 एमएम
7 मार्च 6.6 एमएम
मंगलवार को हो सकती है बारिश : श्याम सिंह
आगामी दिनों बारिश के आसार बने हुए हैं। मंगलवार से मौसम में परिवर्तन होने के आसार बने हुए हैं। बारिश भी हो सकती है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बीते दिनों के मुकाबले रविवार को तापमान में कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आ चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा, नमी की मात्रा 48 प्रतिशत तथा दृश्यता 16 किमी दर्ज की गई।
श्याम सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed