फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नामांकन दर्ज ना होने के कारण एबीवीपी ने जड़ा आर्य कॉलेज पर ताला, प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

नामांकन दर्ज ना होने के कारण एबीवीपी ने जड़ा आर्य कॉलेज पर ताला, प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नामांकन दर्ज ना होने के कारण एबीवीपी ने जड़ा आर्य कॉलेज पर ताला, प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
फोटो संख्या :-23 से 27
विज्ञापन


नामांकन दर्ज न होने पर एबीवीपी ने जड़ा आर्य कॉलेज पर ताला
प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, इनसो ने राजकीय कॉलेज में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एबीवीपी के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर अपने चहेतों के नामांकन लेने का आरोप लगाकर आर्य पीजी कॉलेज के गेट पर रोष प्रदर्शन किया व गेट पर ताला जड़ दिया।
आर्य कॉलेज से 28 विद्यार्थी नामांकन पत्र लेकर गए थेे। इनमें से तय समय सीमा पर आठ ही नामांकन जमा हो सके। बाकी विद्यार्थी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के साइन करवाने के लिए चक्कर काटते रहे। विद्यार्थियों का कहना है कि सभी कॉलेजों में नोटरी से अटेस्टेड आवेदन को ही लिया गया है लेकिन आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों को गुमराह करते हुए मजिस्ट्रेट के साइन करवाने के लिए विद्यार्थियों को बोला गया। जब विद्यार्थी मजिस्ट्रेट के पास गए तो उन्होंने यह कहकर साइन करने से मना कर दिया कि उनके पास ऐसे कोई आदेश नहीं आए हैं। इसके बाद वह अपने प्रयासों से अपने आवेदन पत्रों पर साइन करवा कर ले आए। इस प्रक्रिया में उन्हें पांच बजे से ज्यादा समय हो गया जब वह महाविद्यालय पहुंचे तो उनके आवेदन पत्र लेने से मना कर दिया गया। इससे आक्रोशित होकर शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक रोष प्रदर्शन किया। जिस समय विद्यार्थियों ने कॉलेज पर ताला लगाया उस समय एसएसओ विक्रांत व उनकी टाइम कॉलेज परिसर में थे। गेट पर ताला लगाने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा गेट खुलवाया व दो ही मिनट बाद ताला तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस व विद्यार्थियों में कहासुनी भी हो गई। इसके बाद एसएचो ने विद्यार्थियों को समझाया व कॉलेज प्राचार्य से मिलवाया। एबीवीपी के विद्यार्थियों ने प्राचार्य जगदीश गुप्ता से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्राचार्य ने उन्हें उनकी आवाज कुलपति व सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अप्रत्यक्ष चुनाव के खिलाफ इनसो, एनएसयूआई, एसएसआई ने भी देशबंधु कॉलेज में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने किया गुमराह : सुनील
छात्र सुनील ने कॉलेज प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों में नोटरी से अटेस्टेड आवेदन को जमा किया गया है, जबकि आर्य कॉलेज ने फर्स्ट क्लास ऑफिसर के सिगनेचर की मांग रखी। जिसे तय समय में सभी विद्यार्थी पूरा नहीं कर पाए व केवल कुछ विद्यार्थियों के ही आवेदन जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहेतों के लिए है आवेदन : सुमित जागलान
एबीवीपी के सह संयोजक सुनील जागलान ने कॉलेज पर केवल चहेतों के आवेदन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज ने जानबूझकर विद्यार्थियों को इतनी मुश्किल प्रक्रिया दी के विद्यार्थी उसे तय समय में पूरा नहीं कर पाए। जिन विद्यार्थियों के आवेदन जमा हुए हैं वह कॉलेज द्वारा पहले से ही तय थे।

आवेदन प्रक्रिया जानबूझकर रखी गई लंबी : जसबीर
विद्यार्थी जसबीर ने कहा कि कॉलेज नहीं चाहता था कि छात्र संघ चुनाव को या फिर कोई छात्र चुनाव लड़े। इसलिए कॉलेज ने फर्स्ट क्लास ऑफिसर के साइन करवाने के लिए बोला। जिस कारण एबीवीपी का एक भी छात्र नामांकन दर्ज नहीं करवा पाया। वह मांग करते हैं कि आवेदन का समय दोबारा दिया जाए।


प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार रखी गई चुनाव प्रक्रिया : गुप्ता
आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश गुप्ता ने कहा कि जो प्रशासन के दिशा निर्देश थे उन्हीं के अनुसार चुनाव प्रक्रिया रखी गई है। आवेदन जमा कराने का समय 5 बजे तक का था, लेकिन बहुत से विद्यार्थी 5 बजे के बाद अपना आवेदन पत्र लेकर पहुंचे जो नियमानुसार वह नहीं ले सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed