फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नर्गिस के लिए रॉकी बना क्रिमिनल, उसी प्रेमिका के सिर में गोली मार कर की हत्या

नर्गिस के लिए रॉकी बना क्रिमिनल, उसी प्रेमिका के सिर में गोली मार कर की हत्या

Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नर्गिस के लिए रॉकी बना क्रिमिनल, उसी प्रेमिका के सिर में गोली मार कर की हत्या
फोटो संख्या- 43 से 45
विज्ञापन


जिस लड़की के लिए रॉकी बना अपराधी, उसकी कर दी गोली मारकर हत्या
सोनीपत में 13 जुलाई को ही हत्या कर शव को हलालपुर के कुएं में फेंक दिया था
- प्रेमिका शहर से बाहर रहना चाहती थी, रॉकी पानीपत में ही बसने की कर रहा था बात, इसी के चलते प्रेमिका को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राजीव कॉलोनी निवासी रॉकी जिस प्रेमिका नर्गिस के लिए अपराधी बना था, उसने उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। उसने सोनीपत में शुक्रवार (13 जुलाई) को ही हत्या कर शव को हलालपुर के कुएं में फेंक दिया। रविवार को पुलिस पूछताछ में रॉकी ने इस वारदात का खुलासा किया। इसके बाद पानीपत पुलिस ने सोनीपत पुलिस से संपर्क साधा तो परिजनों ने शव की शिनाख्त की की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अपने घर मुजफ्फरनगर, यूपी ले गए। पुलिस ने रॉकी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल रॉकी का करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रॉकी पानीपत के कलंदर चौक क्षेत्र से 13 मई को ही नर्गिस को उठा ले गया था। उसने 13 जुलाई को सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं रॉकी ने नर्गिस के शव को सोनीपत से हलालपुर को जाने वाली सड़क पर स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। सोनीपत पुलिस ने कुएं से युवती के शव को बरामद कर लिया था, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। रविवार को पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ तो पानीपत पुलिस ने रॉकी की ओर से किए गए हत्याकांड की जानकारी सोनीपत पुलिस को दी। रॉकी के खुलासे के बाद पानीपत पुलिस नर्गिस के परिजनों को साथ लेकर सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंची और वहां पर परिजनों ने युवती के शव की शिनाख्त नर्गिस के रूप में की। रॉकी ने पुलिस को बताया कि नर्गिस शहर से बाहर रहना चाहती थी, लेकिन रॉकी पानीपत में ही बसने की बात कर रहा था, इसी के चलते प्रेमिका को मार डाला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नर्गिस के भाई अरशद की रॉकी से मित्रता थी। 13 मई को रॉकी, नर्गिस को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने नर्गिस के अपहरण के आरोप में रॉकी पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्गिस को भगा ले जाने के बाद दोस्त भी हो गए थे रॉकी के खिलाफ
पानीपत। अरशद की बहन नर्गिस के अपहरण के बाद रॉकी के अन्य मित्र भी उसके खिलाफ हो गए। उन्होंने रॉकी का साथ नहीं दिया। इसे नाराज होकर रॉकी ने जहां अपने मित्र रहे महेंद्र के हुडा सेक्टर 11-12 स्थित जिम में आग लगा दी थी। वहीं गोपाल, महेंद्र, अरशद, प्रदीप, प्रमोद, सुनील सेठी को हत्या करने की धमकी दी थी। रॉकी ने गोपाल पर फायरिंग की थी। गोपाल गले में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने महेंद्र, अरशद, प्रदीप, प्रमोद व सुनील को सुरक्षा दी थी और पुलिस विभाग के लिए चुनौती बन चुके रॉकी की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस कर रॉकी को गांव नौल्था के पास तलाश लिया। रॉकी ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। रॉकी द्वारा की गई फायरिंग में पानीपत पुलिस की साइबर सेल में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। रॉकी पर महेंद्र के जिम में आग लगाने, गोपाल पर फायरिंग करने के आरोप में जान लेवा हमला, पुलिस के हेड कांस्टेबल दिनेश पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने और नर्गिस का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर रखे हैं। पानीपत पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि रॉकी को चोट लगी है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने रॉकी से नर्गिस को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed